टुकड़े-टुकड़े में निकले कांग्रेसियों ने पुलिस को खूब छकाया

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता गिरफ्तार

अयोध्या। कृषि सुधार बिल के विरोध में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस ने सांसद घेराव व प्रदर्शन कार्यक्रम रखा था। अलग-अलग टुकड़ी में पंहुचे कांग्रसियों ने पुलिस को छकाया। पुलिस और कांग्रसियों में लुका-छिपी चलती रही।सांसद लल्लू सिंह के आवास पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  किसान विरोधी तीन बिल पास किए जाने के विरोध में पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगों को लगातार अनसुना किए जाने पर कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर संपूर्ण प्रदेश में सांसद आवास पर ताली ताली बजा कर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम था। इसी के मद्देनजर अयोध्या सांसद आवास को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रात से ही जिलाध्यक्ष सहित तमाम नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर खेतों खलियानों के रास्ते पुलिस व प्रशासन की घेराबंदी को धता बताते हुए सांसद लल्लू सिंह के आवास के करीब पहुंचे। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सरकार सत्ता मद में चूर होकर पूंजीपतियों के दबाव में किसानों के साथ अत्याचार पर उतारू है। किसानों के समर्थन में उनकी मांगों के पूरा कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की घेराबंदी व गिरफ्तारी करके लोकतंत्र का गला घोट रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा पुलिस के बल पर किए जा रहे दमन के आगे न रुकी है ना रुकेगी। कहा कि सरकार किसानों की हित में तत्काल हठधर्मिता को छोड़कर काले कानून को वापस लेना होगा नहीं तो कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के हित में किसान विरोधी सरकार के विरुद्ध संघर्ष करते रहेंगे। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया 22 दिसंबर की रात से ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेसी नेताओं के आवासों की घेराबंदी कर उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया। किंतु जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर सांसद के आवास के करीब पहुंचकर किसान विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की। जिस पर पुलिस से उनकी एवं उपस्थित कांग्रेसजनों की नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया जो अत्यंत निंदनीय है तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया जहां पर मेडिकल कर सभी कांग्रेसजनों को जेल भेजा जा रहा है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya