धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कांग्रेसियों ने केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की किया कामना

अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी, अयोध्या द्वारा कमला नेहरू भवन कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव अरुण साहू ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि श्री खड़गे संघर्ष और संगठन की मिसाल हैं। उनका जीवन समाज के वंचित तबके के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस पार्टी में ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया जो कि उनके जीवंत संघर्ष का प्रमाण है।उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।”

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा मल्लिकार्जुन खड़गे का जीवन एक प्रेरणा है। उनका अनुभव और नेतृत्व कांग्रेस को दिशा दे रहा है। हम सभी उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।” पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा आज के दौर में खड़गे जी जैसे सादगीपूर्ण, जनसमर्पित और जमीनी नेता की ज़रूरत है। उनका जन्मदिन हमारे लिए प्रेरणा का दिन है।”

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और खड़गे जी के नाम पर जनसेवा और संगठन विस्तार के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, पूर्व सभासद जनार्दन मिश्रा अशोक कुमार राय, अरुण साहू, धीरेंद्र सिंह बबलू देव कुमार वर्मा, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, पूर्व प्रधान छविराज यादव, मनोज यादव, एम एस कादरी, कविंद्र साहनी, विजय श्रीवास्तव, प्रेम पांडे अवधेश तिवारी विशाल दुबे, राकेश सिंह ,लव वर्मा, वीरेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya