आतंकवाद के समूल नाश के लिए शुरु हुई बड़ी मुहिम : वेद गुप्ता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सजिकल स्टाईक पर बनी उरी फिल्म को सामूहिक रुप से विधायक व पदाधिकारियों ने देखा

अयोध्या। देशभक्ति की भावना को परिवेश बिखरेती फिल्म उरी को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने महानगर व विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ टाकीज में देखा। उन्होने कहा कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यह फिल्म सामूहिक रुप से देखा गया था। उनका यह निर्देश था कि विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ इस फिल्म को देखा जाय। जिसके तहत आज पूरी फिल्म को देखा गया।
उन्होने कहा कि सजिकल स्टाइक को दर्शाती फिल्म भारतीय सेना के अदम्य साहस को दिखाती है। भारत के वीरों लगातार पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम किया है। हमे अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। देश का बच्चा बच्चा सेना के साथ है। आतंकवाद के समूल नाश के लिए सेना ने एयरस्टाईक करके एक बड़ी मुहिम शुरु की है। आतंकवादियों को इससे करारा जवाब मिला है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, हरभजन गौड़, आलोक द्विवेदी, स्मृता तिवारी, परमानंद मिश्रा, शैलेन्द्र कोरी, डा केबी लाल, बब्लू मिश्रा, नरेन्द्र मिश्रा, गब्बर, संदीप सहित पदाधिकारी व कायकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रक्तदान सर्वोतम व पुनीत दान : प्रो.अभय कुमार सिंह
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya