दुर्गापूजा महोत्सव के साथ विसर्जन की तैयारी में जुटा प्रशासन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जिला प्रशासन व केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों ने निर्मली कुंड का किया निरीक्षण

अयोध्या । नवरात्र प्रारंभ होने के पूर्व ही केंद्रीय दुर्गापूजा समिति और जिला प्रशासन महोत्सव के साथ-साथ विसर्जन की तैयारी में भी जुट गया है। इसी क्रम में आज शाम जिला प्रशासन और केंद्रीय समिति का एक संयुक्त दल ने विसर्जन स्थल निर्मली कुंड का निरीक्षण किया।

दुर्गा पूजा समितियों को विसर्जन में किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए इसके लिए पर्याप्त सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। सभी परंपरागत व्यवस्थाएं जो पूर्व में की जाती रही हैं इस बार उससे बेहतर व्यवस्थाएं देनी है यह निर्देश अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पांडे, एस पी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी,अपर नगर आयुक्त नागेंद्र यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा ने सिंचाई विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को विसर्जन घाट निरीक्षण के समय दिया।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मांग किया कि निर्मली कुंड पर इस वर्ष पानी नहीं है और पिछले वर्ष भी आखरी समय में पूरा घाट पट गया था और विसर्जन कार्य में बहुत बाधा पहुंची थी। श्री जायसवाल ने मांग किया कि इस बार विसर्जन का प्लेटफार्म डेढ़ सौ मीटर का बनाया जाए जिससे विसर्जन कार्य शीघ्रता से संपन्न हो सके इसके साथ ही विसर्जन स्थल तक पहुंच मार्ग तथा विसर्जन घाट पर केंद्रीय समिति द्वारा कराए जाने वाले भंडारे और बैठने के लिए जो पंडाल लगाया जाता है वह वाटर प्रूफ बनाया जाए विसर्जन घाट की जमीन को भारी वाहनों के चलने योग्य बनाया जाए तथा प्रकाश पेयजल और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी बहाल रखी जाए।

इसे भी पढ़े  सरस मेले के साथ साकेत संध्या का आगाज

प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए घाट को इस तरह से तैयार किया जाए कि बारिश होने की स्थिति में भी घाट को कोई क्षति न पहुंचे और विसर्जन कार्य भी बाधित ना हो। विसर्जन घाट पर बैरिकेटिंग इस तरह से हो कि घाट के किनारे अनावश्यक भीड़ ना जाने पाए। केंद्रीय समिति के घाट निर्माण प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा की इस वर्ष निर्मलीकुंड पर पानी बिलकुल ही नहीं है इस घाट पर मात्र 3 फीट पानी होने के कारण से यहां पर विसर्जन होना संभव ही नहीं है।

जिला प्रशासन मां भगवती की प्रतिमाओं के गरिमापूर्ण विसर्जन के लिए गुप्तार घाट सहित अन्य वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराए जहां पर भरपूर मात्रा में सरयू माता का जल उपलब्ध हो। आने वाले दिनों में जलस्तर और कम हो सकता है इसलिए घाट निर्माण में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी स्थिति में विसर्जन के दिन पर्याप्त जल मौजूद रहे जिससे विसर्जन कार्य सुचारु रुप से चलता रहे। संपूर्ण केंद्रीय समिति के पदाधिकारी ने एक स्वर से मांग किया कि यदि इस बार भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए विसर्जन घाट पर जल उपलब्ध नहीं रहता है तो जहां पर भी जल उपलब्ध होगा उसी जगह पर विसर्जन कराया जाएगा।

विसर्जन स्थल का निरीक्षण करने वालों में सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशीष रंजन,ऐ ई राजनारायण तिवारी, ए ई संजय शुक्ला तथा नगर निगम ऐ ई और अवर अभियंता सहित केंद्रीय समिति के गगन जायसवाल,सुप्रीत कपूर,अतुल सिंह,अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू,रोहिताश्व चंद्र राजू,अमित कन्नौजिया,अंकुश गुप्ता,रवींद्र यादव,तरुण गुप्ता डंपी,डॉ अखिलेश वैश्य,अखिल यादव, राजपूत सहित नगर निगम सिंचाई विभाग, कैंट बोर्ड सहित अन्य विभागों से तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya