2027 का चुनाव प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलेगा : बृजेश पाठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर भाजपा की मोदी सरकार ने किसानों का बढ़ाया सम्मान

सोहावल। स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की समाधि पर पुष्प माला चढ़ाने के साथ अपने संबोधन में सभी नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुन्ना सिंह चौहान के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अनुपम मिश्रा ने किया। अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान किसानों के नेता थे। गरीबों और पीड़ितों की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ते थे।अगर शासन में भी रहते थे तो किसानों के हित के लिए धरने पर बैठ जाते थे। चौधरी चरण सिंह के पद चिन्हों को आधार बनाकर मुन्ना सिंह चौहान ने राजनीति की और मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देकर न सिर्फ किसानों का सम्मान किया बल्कि ऐसे नेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की सियासत और विरासत पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजक बीकापुर विधायक डाक्टर अमित सिंह चौहान की पीठ थपथपाई और डाक्टर होने के नाते हर समस्या के समाधान का नेता बताया आगामी प्रदेश चुनाव की चर्चा करते हुए श्री पाठक ने मंच छोड़कर माइक लेकर खुद सीधे जनता से जनता से रूबरू होकर कुछ सवाल जवाब किया और कहां आगामी चुनाव प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला चुनाव है।

सपा का शासन काल 12 से 17 तक रहा है। 17 से 26 तक भाजपा ने शासन किया दोनों कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का आकलन करें फिर भाजपा को वोट दें। भाजपा जाति धर्म के आधार पर सियासत नहीं करती विकास के नाम पर वोट मांगती है। सपा ने अपना नाम बदलकर पीडीए कर लिया है। नाम वही बदलते हैं। जिनके पास गंदगी होती है और कोई काम नहीं होता।

इसे भी पढ़े  राजकीय डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद

आए हुए अतिथियों का स्वागत विधायक अमित सिंह चौहान ने किया।संबोधित करने वालों में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह,पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ मंत्री सतीश शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय,पूर्व विधायक शोभा सिंह चौहान,विधायक प्रेम नारायण पांडेय , विधायक अभय सिंह,विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, जिला पंचायत सदस्य करुणाकर पांडेय , शामिल रहे।

मौजूद लोगों में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, एमएलसी अंगद सिंह,विधायक राम चंद्र यादव, विधायक चंद्र भान पासवान,विशाल मिश्रा, अवधेश पांडेय बादल,गोंडा विधायक प्रेम नाथ पांडेय , ब्लाक प्रमुख अनिल प्रियदर्शी, ब्लाक प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह चौहान,गोस्वामी कुंवर बहादुर सिंह आदि की मुन्ना सिंह चौहान की श्रद्धांजलि सभा में समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya