23 सितंबर को मनाया जायेगा 10वां आयुर्वेद दिवस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए’ होगा भव्य आयोजन

अयोध्या। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, ने 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की मानने की घोषणा की, जो अब से हर साल 23 सितंबर को मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक बदलाव आयुर्वेद को एक सार्वभौमिक पहचान देगा, जिससे वैश्विक स्तर पर अधिक भागीदारी सुनिश्चित होगी।इस वर्ष का विषय है ” आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लेनेट”(आयुर्वेद : जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए’ ) । इस मुख्य विषय के तहत, कई उप-विषय (सब-थीम) हैं जो विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं:

आयुर्वेद दिवस 2025 के उप-विषय:

मोटापे की रोकथाम : मोटापे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांतों और जीवनशैली में बदलाव को बढ़ावा देना।
कैंसर जागरूकता: कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उपचार के लिए आयुर्वेद के पूरक दृष्टिकोण पर जानकारी प्रदान करना।
छात्र आउटरीच : युवाओं के बीच आयुर्वेद के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए छात्रों तक पहुंच बनाना।

पशु और पौधों का स्वास्थ्य : मनुष्यों, जानवरों और पौधों के स्वास्थ्य के बीच संबंध को उजागर करना, जिसे “वन हेल्थ” अवधारणा के रूप में भी जाना जाता है।

डिजिटल एकीकरण: आयुर्वेद को डिजिटल स्वास्थ्य प्रौद्योगिकियों के साथ एकीकृत करने पर जोर देना, जिससे आयुर्वेद की पहुंच और प्रभाव में सुधार हो सके। आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि अब 23 सितंबर होगी। यह निर्णय धन्वंतरि जयंती के बजाय एक स्थिर तिथि प्रदान करने के लिए लिया गया, जिससे अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों का आयोजन आसान हो सके।

” आयुर्वेद फॉर पीपल एंड प्लेनेट ” विषय आधुनिक स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रबंधन में आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित करता है। इस क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ महेंद्र सिंह विष्णु अयोध्या के निर्देशा अनुसार जिले के सभी चिकित्सालय में चिकित्सा शिविर जीवन शैली गत विकार ( मोटापा कैंसर) इत्यादि में आयुर्वेद का उपयोग, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, जिले के सभी चिकित्सालय में किया गया इसमें लगभग 1500 रोगी को निःशुल्क दवाएं का वितरण भी किया गया।

इसे भी पढ़े  शक्की-माइंड कर सकता है साइको-क्राइम : डा. आलोक मनदर्शन

जिला आयुष समिति (शासी निकाय )एवं आयुर्वेद दिवस समित में लिए गए निर्णय के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया के आयुर्वेद दिवस का मुख्य कार्यक्रम अयोध्या मिनी एक्सपो का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय /आयुष मान आरोग्य मंदिर (आयुष)कनीगंज अयोध्या में किया जाएगा ,जिसमें 3000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, पंचकर्म प्रदर्शनी, श्री अन्न, क्षार सूत्र इत्यादि का प्रदर्शनी लगाई जाएगी ।लगभग 300 बच्चों को स्वर्ण प्राशन करवाने का लक्ष्य रखा गया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya