अयोध्या। जिले की खंडासा थाना पुलिस में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुराचार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस किशोरी को पहले ही बरामद कर चुकी है।
खंडासा थाना क्षेत्र के एक गांव से 4 मई को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया था। किशोरी के परिजनों ने नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था। 27 जून को पुलिस ने अगवा किशोरी को बरामद किया और मेडिकल परीक्षण तथा बयान में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई थी।
थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लवकुश निवासी निवासी अलीपुर खजुरी निधई गोशाई का पुरवा थाना इनायतनगर को रविवार सुबह 10.10 बजे बहादुर गंज चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी का चालान किया गया है। अन्य 3 आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
34
previous post