अयोध्या। जनपद की मवई थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।
मवई थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी को अगवा कर लिया गया था। खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर किशोरी के परिवारी जनों ने अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस अपहरण बलात्कार और पाक्सो एक्ट तथा अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही थी। विवेचना और पड़ताल के दौरान पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। गुरुवार को क्षेत्राधिकारी रुदौली डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मवई थाना पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे से सूरज चौहान निवासी ग्राम अयोध्या का पुरवा मजरे वनबघेली थाना हैदराबाद जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए सूरज की पुलिस को किशोरी का अपहरण करने और उसके साथ दुराचार के मामले में तलाश थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है।
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
104
previous post