The news is by your side.

भाजपा छोड़ कई लोगों ने थामा सपा का दामन

– पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय ने दिलाई सदस्यता

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कई ब्राह्मण समाज के लोगो ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने पार्टी का झंडा सौंपकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने कहा कि जिस तरह से ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न भारतीय जनता पार्टी खुलेआम कर रही है उससे साफ जाहिर होता है कि वह ब्राह्मण समाज की हितैषी नहीं है। खुलेआम इन्काउन्टर से लेकर हत्यायें, ब्राह्मण समाज के घरों को गिराना आदि उससे उनकी मंशा साफ जाहिर होती है कि मौजूदा सरकार में हर वर्ग हर बिरादरी चाहे वह किसान हो, चाहे नौजवान हो, चाहे महिलायें हो, सबका उत्पीड़न मौजूदा सरकार में हो रहा है। 2022 में जनता ने इनको उखाड़ फेकने का मन बना लिया है। आने वाले 2022 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे। महासचिव हामिद जाफर मीसम ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों ने एक स्वर में 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से पं. सुरेश दत्त तिवारी, पं. नारायण दत्त तिवारी, किशन तिवारी, अभिजीत तिवारी, प्रदुम तिवारी, अवनीश द्विवेदी, विशाल तिवारी, हनुमान दत्त तिवारी, शिवम दत्त तिवारी, देवराज तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, सारंग सोनी, अमन मौर्या आदि लोग थे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  विकास की नीतियों से जनता में उत्साह माहौल : लल्लू सिंह

Comments are closed.