शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के आन्दोलन की बनायी रणनीति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

हड़ताल पूर्णतया शांतिपूर्ण होगी, तोड़-फोड़ की इजाजत नहीं

अयोध्या। उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू किये जाने की मांग पर प्रस्तावित महा हड़ताल की तैयारी के लिए जिला कार्य समिति एवं ब्लाक इकाईयों की संयुक्त बैठक की। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि हड़ताल पूर्णतया शांतिपूर्ण होगी किसी भी प्रकार के तोड़-फोड़ की इजाजत नहीं है। उकसाने वाले तत्वों को चिन्हित कर जिला प्रशासन के संज्ञान में डाला जाएगा। श्री त्रिपाठी ने शिक्षकों का आवाहन करते हुए कहा कि डेढ़ सौ संगठन आपकी ताकत पर भरोसा करके नेतृत्व सौंपा है जिस पर खरा उतरना हम सभी के लिए एक चुनौती है। उन्होने यह भी कहा कि यदि शासन प्रशासन के द्वारा हड़ताल के दौरान उत्पीड़न या दमनात्मक कार्यवाही की गयी तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जायेगे। उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ ने तैयार किया महाँ हड़ताल का ब्लूप्रिट। हड़ताल के एक दिन पूर्व 5 फरवरी को मोटर साइकिल जलूस सभी कार्यालयों में जाकर हड़ताल के लिए कार्मिकों को लामबन्द किया जाएगा। 6 फरवरी से शुरू हड़ताल 12 फरवरी तक चलेगा। आखिरी दिन मास गेदरिंग होगी उसके बाद रैली निकाल कर जिलाधिकरी को ज्ञापन सौंपा चाएगा। हड़ताल के दौरान 100-100 की टोली कार्यालय में घूम-घूम कर समर्थन जुटायेगा। विद्यालयों में पूर्ण तालाबन्दी रहेगी सभी शिक्षक ब्लाक मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। हड़ताल के दौरान फोन से किसी भी निर्देश का पालन किया जाएगा और नही कोई सूचना दी जाएगी। तैयारी बैठक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में हुई जिसकी अध्यक्षता प्रांतीय आडीटर एवं जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी एवं संचालन जिला मंत्री अजीत सिंह ने किया। बैठक में एस0एम0एस0 बहिस्कार एवं नवनियुक्त शिक्षकों के शीघ्र वेतन भुगतान पर भी चर्चा की गयी। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि लम्बे अरसे से पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर आन्दोलन धरना प्रदर्शन रैली करके जोरदार आवाज उठायी गयी, मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और समिति गठित कर हल निकालने का पहल किया गया। लेकिन समिति की बैठकों के बेनतीजा रहने पर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने विवश होकर पूरे प्रदेश में 6 दिन की महा हड़ताल की घोशणा की है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र भारती, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, संतोष यादव, राजेश दूबे, आलोकेश रंजन, दरोगा पाठक, चक्रवर्ती सिंह, राम गोपाल यादव, सत्येन्द्र गुप्त, शैलेन्द्र वर्मा, मुकेश सिंह, बिजय यादव, योगेश्वर सिंह, रामकृष्ण गुप्त, उद्धवश्याम तिवारी, भगौती गुप्ता, समीर सिंह,रंजीत यादव, रवीन्द्र गौतम, भगवती यादव, आशुतोष त्रिपाठी, बिजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya