माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने धरने में भरी हुंकार, 17 मांगों को पूरी करे सरकार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अयोध्या परिसर में चेतनारायण गुट ने दिया धरना

अयोध्या। पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार शुक्रवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय अयोध्या परिसर में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट का एकदिवसीय मंडलीय धरना आयोजित किया गया। धरने में उपस्थित सैकड़ो शिक्षकों ने एक स्वर में 17 सूत्री मांगें पूरी करने की सरकार से मांग की गई। जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू करने, नई पेंशन प्रणाली समाप्त करने, प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सेवाएं स्थाई करने, वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सेवा दशा सुनिश्चित करने, समान कार्य समान वेतन देने की व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार छात्र शक्ति की प्रत्येक कक्षा हेतु वर्ग निर्धारण आधार पर शिक्षक जनशक्ति का आकलन कर समायोजन प्रक्रिया लागू करने, राज्य कर्मचारी एवं शिक्षकों की भांति माध्यमिक विद्यालयों के कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा देने के साथ साथ आठवें वेतन आयोग की गठन की अधिसूचना जारी करने आदि मांगें शामिल हैं।

चेतावनी दी गई कि मांग पूरी कराने को हर स्तर पर धरना प्रदर्शन कर हुंकार भरा जाएगा। धरने का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुशील कुमार सिंह ने किया। जबकि अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष अयोध्या व धरने का नेतृत्व राजेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष अयोध्या ने किया।

पुरानी पेंशन योजना हमारा अधिकार है, संघर्ष के दम पर इसे लेकर रहेंगे

-जिला अध्यक्ष अयोध्या राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों की बहाली व पुरानी पेंशन योजना लागू होने तक संगठन संघर्ष करता रहेगा। जनपद अयोध्या हर संघर्ष में अग्रणी रहेगा। मंडल अध्यक्ष अयोध्या अरुण कुमार सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन योजना हमारा अधिकार है। संघर्ष के दम पर इसे लेकर रहेंगे।

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को संबोधित 17 सूत्रीय ज्ञापन उप शिक्षा निदेशक मंडल अयोध्या को सौंपा गया। धरने को प्रमुख रूप से मनोज सिंह जिला अध्यक्ष बाराबंकी, दीपक कुमार जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर, सुनील शुक्ला जिला अध्यक्ष अमेठी, राम लखन वर्मा संगठन मंत्री अंबेडकर नगर, जिलामंत्री अंबेडकर नगर आशाराम वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक नेता राजमणि सिंह, शिक्षक नेता विजय प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य, राकेश द्विवेदी, शिक्षक नेता रामेश्वर प्रसाद तिवारी, जिला मंत्री अयोध्या यशवीर सिंह, जिला मंत्री अमेठी जुल्फिकार, प्रधानाचार्य लवकुश सिंह, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, चिंताराम यादव, पवन यादव आदि ने संबोधित किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya