सीधे सवाद व पैम्पलेट के माध्यम से पढाया सड़क सुरक्षा का पाठ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सडक पर सुरक्षित चलें क्योंकि जीवन हैं अनमोल आरटीओ ने की चालकों से अपील’

अयोध्या। परिवहन मंत्री द्वारा सड़क सुरक्षा को मुख्य ध्येय बनाए जाने के निर्देशों के क्रम में 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 06.01.2026 को आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह द्वारा विभागीय अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप एवं पैम्पलेट वितरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाने स्वयं निकली।

इस कड़ी में नवीन मण्डी अयोध्या व नाका चुंगी में उपस्थित वाहनों के चालकों एवं वाहन स्वामियों से संवाद कर उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के बारें में जानकारी दी गयी कि कोहरे में विशेष सावधानी बरती जाय, मानक अनुरूप रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने, वाहनों के प्रपत्र यथा- फिटनेस, बीमा, परमिट, पीयूसी, टैक्स अद्यतन वैध रखनें, वैध लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने, शराब या नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन कभी ना चलाए क्योंकि आपका जीवन परिवार और समाज के लिए अनमोल, सही लेन में वाहन चलाए, व्यवसायिक वाहन चालक वर्दी धारण करें, सीट बेल्ट अवश्य लगायें, ओवर स्पीडिंग न करें, ओवरलोडिंग न करें एवं स्वीकृत भार सीमा में ही माल लोड करें, मार्ग विशेष पर दी गयी गति सीमा के अन्दर ही गाड़ी चलायें, वाहन चलाते समय फोन पर बात न करें और यदि फोन पर बात करना आवश्यक हो तो वाहन सुरक्षित ढंग से सड़क से नीचे रोककर ही बात करें और अवैध पार्किंग या सड़क पर वाहन पार्क न करें क्योंकि इससे दुर्घटना होने की संभावना होती है। मौके पर सभी चालकों के लाइसेस भी देखे गये।

इसे भी पढ़े  रेशम उत्पादन से होगी किसानों की आय में बढ़ोतरी

इसके अतिरिक्त चालकों को राहवीर योजना, हिट एण्ड रन योजना की जानकारी देते हुए उन्हें घायलों को मदद हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया राहवीर योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर 25,000 की धनराशि सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाती है। अधिकत्तर वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगे पाये गये और जिन वाहनों पर नहीं लगे थे उन पर निःशुल्क रेट्रों-रिफ्लेक्टिव टेप अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लगाये गये।

वहाँ खडी कुछ वाहनों के ऊपर एस्ट्रा लोहे का हुड देखकर आरटीओ द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए वाहन स्वामियों को तत्काल ऐसे किसी भी अतिरिक्त ढांचे को हटवाने के निर्देश दिये गये और वहाँ उपस्थित संभागीय निरीक्षक राजीव गुप्ता को भी निर्देश दिये गये कि उक्त वाहनों एवं अन्य वाहनों की फिटनेस में भी इन तथ्यों का विशेष ध्यान दिया जाय एवं सभी मानकों का फिटनेस प्रमाण-पत्र देते हुए कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya