गांधी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा ने निकाली पदयात्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महात्मा गांधी के सिद्धान्त हमे ले जाते है कर्तव्य पथ की ओर : लल्लू सिंह

अयोध्या। महात्मा गांधी के सपनो का भारत बनाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा से ओतप्रोत भाजपा की पदयात्रा गांधी पार्क से शुरु हुई। भगवा टोपी व पट्टिका लगाये सैकड़ो कार्यकर्ताओं की अगुवाई सांसद लल्लू सिंह ने किया। यात्रा में तिरंगा व भाजपा ध्वज लहरा रहा थ। खराब मौसम के बाद भी भाजपाईयों का उत्साह चरम पर था। आकाश से हो रही बूंदाबादी ने देशभक्ति के जयघोष स्वर को और तीव्र कर दिया। गांधी पार्क से निकली पदयात्रा का समापन साहबगंज अम्बेडकर पार्क में हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने अपने विचार रखे। पूरी यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरे से होती रही। पदयात्रा शुरु होने के पहले गांधी पार्क में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धान्त हमें कर्तव्य पथ की ओर जाते है। हमारे आचरण में शुद्धता लाने के साथ सत्यता, सादगी, स्वलम्बन व नैतिकता की शिक्षा प्रदान करते है। महात्मा गांधी के संकल्पों को सार्थक करते हुए सरकार गांवों के विकास पर अपना पूरा जोर दे रही है। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता की मुहिम में जनता को सहभागिता देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पदयात्रा के झारखण्डी में प्रथम पड़ाव के दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि नकारात्मक सोच को समाप्त करके हमें अपने भीतर सकारात्मक सोच को विकसित करना होगा। समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। तभी हम महात्मा गांधी के सपनों के भारत का निर्माण कर सकेंगे। मनूचा डिग्री कालेज में पड़ाव के दौरान डा सत्येन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। इस मुहिम को सामूहिकता प्रदान करते हुए हमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।
पदयात्रा इसके उपरान्त अंगूरीबाग प्राईमरी पाठशाला पहुंची जहां सांसद लल्लू सिंह ने पौधरोपण किया। यात्रा के नियांवा पहुंचने पर स्थानीय लोगो के द्वारा स्वागत किया गया। नया का पुरवा होते हुए यात्रा रेतिया पहुंची। रेतिया पर गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि जलसंचयन से हम अपने कल को बेहतर बना सकते है। भूगर्भजल का गिरता स्तर हमारें लिए बड़ी दिक्कत बन सकता है। इसके लिए हमें अभी से जागरुक होना पड़ेगा। बेगमगंज गढैया में जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त परिवेश बनाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पदयात्रा का यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आकाशवाणी के सामने हुई गोष्ठी में यात्रा के संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पौधरोपण व रक्तदान में बढ़ चढ़ कर सभी को हिस्सा लेना चाहिए। यात्रा दिल्ली दरवाजा, गुदड़ी बाजार, एसएसवी इंटर कालेज होते हुए साहबगंज अम्बेडकर पार्क पहुंची जहां बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के उपरान्त यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलाशंकर पाण्डेय, विजय गुप्ता, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी परमानंद मिश्रा, संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, शैलेन्दर कोरी, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, स्मृता तिवारी, तिलकराम मौर्या, अरविंद सिंह, रमेश सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, इन्द्रभान सिंह कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मुन्ना सिंह, राममोहन भारती, हरीश श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, मनोज श्रीवास्तव, रामधीरज पाण्डेय, डा विजय लक्ष्मी जायसवाल, हरभजन गौड़, विजेन्दर सिंह, रणधीर सिंह डब्लू, शिवराम तिवारी, राजेन्दर गुप्ता, मुन्ना दूबे, इं रणवीर सिंह, विद्याकांत द्विवेदी, शकुंतला गौतम, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, बुद्धिपाल प्रजापति, गणेश गुप्ता, विकास सिंह, अमल गुप्ता, मनोज वर्मा, राजू सिंह, डिम्पल सिंह, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, दिलीप यादव, आकाश मणि त्रिपाठी, अनिल सिंह, भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya