कांग्रेसियों ने गांधी व शास्त्री को जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 115वीं जयंती पूरे श्रद्धा के साथ पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में मनाई गई सर्वप्रथम गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ व संचालन सूचना अधिकार प्रकोष्ठ की उमेश उपाध्याय ने किया गोष्ठी में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम महात्मा गांधीजी के अहिंसा व सत्याग्रह एवं लाल बहादुर शास्त्री जकी सादगी और उनके नारे जय जवान जय किसान को अपना हथियार बनाकर इन महान विभूतियों के विचारों से प्रेरणा लेकर आमजन की लड़ाई एवं देश की प्रगति में अपना योगदान देने हेतु यथासंभव लड़ाई सदैव लड़ते रहेंगे उसके लिए जो भी बलिदान हमें देना पड़ेगा हम सब उसके लिए सदैव तैयार हैं गोष्ठी को संबोधित करने वालों में पूर्व शहर अध्यक्ष नाजिम हुसैन,व्यापार प्रकोष्ठ के कवींद्र साहनी,अल्पसंख्यक विभाग के महानगर अध्यक्ष मंसूर खान,बंशीधर दूबे,अशोक कन्नौजिया,दानिश जिया,मंशाराम यादव आदि प्रमुख रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरि.नेता चंद्रपाल चतुर्वेदी,अजमल खलील,मोहम्मद अहमद टीटू,नंद कुमार सोनकर,मोहम्मद आरिफ,अरुण साहू,शहजादे साजिद खान,राम चन्दर गौतम,मुबीन अहमद खान,जमील अहमद,हर्ष शर्मा,इमरान अंसारी,जफर हसन,मोहम्मद नौशाद,मुमताज अहमद,अशोक राय,द्वारिका पाण्डेय,विवेक यादव,मनोज कुमार मौर्या,वीरेन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पत्नी पर चाक़ू से हमला, साली को भी किया घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya