प्रेमिका के घर प्रेमी की संदिग्ध मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

अयोध्या। महाराजगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई उसका शव प्रेमिका के घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार थाना महाराजगंज के सारंगपुर गांव में पिंटू राजभर के घर में केशवपुर निवासी 30 वर्षीय सुरेश गौड़ का शव फंदे से लटकता पाया गया। लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष महराजगंज श्री निवास पाण्डेय, सीओ सदर वीरेंद्र विक्रम ,आशुतोष मिश्रा थानाध्यक्ष गोसाईंगंज समेत अन्य पुलिस अधिकारी मंगलवार की सुबह पांच वजे ही घटनास्थल पर पहुंच गये। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस ने जांच के लिये पिंटू राजभर की पत्नी व तीन पुत्रियों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि पिंटू राजभर जीविका के लिए घर से बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी व तीन पुत्रियां ही रहती हैं।

इसे भी पढ़े  नवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya