202वीं जयंती पर याद किये गये कार्ल मार्क्स

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर आज सीपीआई महानगर सचिव तथा खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष कॉमरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने अपने आवास पर दुनिया भर के मजदूरों को मुक्ति पथ दिखाने वाले महान शिक्षक कार्ल मार्क्स के जन्मदिन के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया उन्हें उनकी 202वीं जयंती पर याद किया कामरेड अखिलेश चतुर्वेदी ने कहा कि कार्ल मार्क्स ने कहा था कि हमारी जीवन परिस्थितियां यदि हमारे अपने मन का पेशा चुनने का अवसर दे तो हम अपने लिए ऐसा पेशा चुनेंगे जिसमें हमें अधिक गौरव प्राप्त हो सकेगा ऐसा पेशा जिसकी की विचारों की सच्चाई के संबंध मैं पूरा विश्वास है तब हम ऐसा पेशा चुनेंगे जिसमें मानव जाति की सेवा करने का हमें अधिक से अधिक अवसर प्राप्त होगा और हम स्वयं भी सामान्य लक्ष्य के और निकट पहुंच सकेंगे इतिहास उन्हें महान मनुष्य मानता है जो सामान्य लक्ष्य के लिए काम करके स्वयं उद्धत बन जाते हैं जयंती समारोह में नीलेश चतुर्वेदी निकिता चतुर्वेदी और तमन्ना चतुर्वेदी ने भी कार्ल मार्क्स के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इसे भी पढ़े  ढेमवा पुल पर बरसात का पानी भरने से आवागमन के लिए उत्पन्न हुआ खतरा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya