आल इंडिया पीस व सालिडरिटी आर्गनाइज़ेशन के जिला संयोजक बने सूर्यकांत पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जनपद स्तरीय सम्मेलन कराकर संगठन को दिया जाएगा अंतिम रुप 

फैजाबाद। विश्व शांति संगठन से सम्बद्ध अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन का प्रदेश में पुनर्गठन करते हुए क्रांतिसेवी सूर्य कांत पाण्डेय को इसके गठन के लिए जनपद फैजाबाद का संयोजक बनाया गया है। भाकपा के राज्य कार्यालय में अनेकों राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की सम्पन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया।
संगठन के नवनियुक्त संयोजक सूर्य कांत पाण्डेय ने बताया कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में जनपद स्तरीय सम्मेलन कराकर संगठन को अंतिम रुप दिया जाएगा। इस संगठन में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू जैसे सैकड़ों नेता, पत्रकार और समाजसेवी रह चुके है। उन्होंने बताया कि संगठन में सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाएगा। श्री पाण्डेय ने बताया कि इस संगठन की देश के मौजूदा हालात में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय एकीकरण संस्थानों को निष्क्रिय बनाने की सरकारी कार्यवाही की आलोचना करते हुए इन संगठनों को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर सामाजिक एकता के कार्यों को खत्म करना चाहती है।

इसे भी पढ़े  मण्डलायुक्त ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya