सर्वे भवन्तु सुखिनः की संस्कृति हमारी : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नागरिकता संसोधन बिल पास होने पर सांसद लल्लू सिंह का किया स्वागत

अयोध्या। संसद में नागरिकता संसोधन कानून के पास होने के साक्षी सांसद लल्लू सिंह के अयोध्या आगमन पर महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सहादतगंज कैम्प कार्यालय पर माल्यापर्ण व बुके भेट करके स्वागत किया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल पड़ोसी देशो में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार व्यक्तियों के लिए वरदान है। हमारी संस्कृति सर्वे भवन्तु सुखिनः को आत्मसात करने की है। यह एक ऐतिहासिक कदम था। गृहमंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार विपक्ष को निरुत्तर किया वह इतिहास के पन्नों में स्वर्णक्षरों में दर्ज हो गया। भाजपा ने कभी सिद्धान्तों से समझौता नहीं किया। राष्ट्रहित सर्वोपरि का अनुसरण करते हुए कठोर निर्णय लेने भी सरकार कभी नहीं चूकी। सबका साथ सबका विकास पर चलते हुए सरकार अब सबका विश्वास हासिल करने की ओर तेजी से अग्रसर है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि मुलाकात के दौरान सांसद लल्लू सिंह ग्राम स्वराज अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी ली। अभियान की बेहतर मानीटरिंग करने के निर्देश भी उन्होने दिये। उन्होने कहा कि नागरिकता संसोधन बिल पास करने के लिए भारत की संसद बधाई की पात्र है। सरकार अपने द्वारा किये गये सभी वादों को पूरा कर रही है। तीन तलाक, धारा 370 के बाद सरकार का यह एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कमलाशंकर पाण्डेय, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, इन्द्रभान सिंह, श्याम सिंह महंत, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya