अखण्ड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने किया करवा चौथ व्रत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सोलह श्रृंगार कर करवाचौथ की सुनी कथा

अयोध्या। अखंड सौभाग्य का पर्व करवा चौथ सुहागिनों ने बडे उत्साह व उमंग के साथ मनाया। सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर करवाचौथ की कथा सुनी और चंद्रमा व अपने पति का छलनी से दर्शन कर अर्घ्य दिया। इस मौके पर पति की लम्बी आयु की कामना की। सिंधु महिला परिवार की महासचिव प्रिया वलेशाह ने बताया कि रामनगर कालोनी मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामूहिक रूप से करवा चौथ सुहागिनों ने उत्सव की तरह मनाया।

करवाचौथ मनाने के लिए सुहागिन महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगाकर व सज-धज कर और हाथो मे सजी हुई थाली को एक दूसरे के हाथों मे देकर आस्था और विश्वास के साथ सात बार परिक्रमा की। प्रिया ने कहा कि यह पर्व आपसी रिश्ते को एक नया आयाम देता है। सुहागिनें इस दिन को संबधों की गहराई याद करने का दिन मानती है। रामनगर कालोनी के मंछाराम दरबार सहित कई स्थानों पर सामिहक रूप से पर्व मनाया गया । जिसमे कथा वाचक संध्या शर्मा,मीना सचदेवा, लाजवंती देवी, नैना सचदेवा, मंछा शर्मा, नेहा राजपाल, आशा राय,नेहा शर्मा ने करवाचौथ व्रत के बारे मे बताया।

करवाचौथ सुहागिनों के लिए बहुत बडा और यादगार पर्व है गृहणी आस्था सावलानी, आरती केशवानी, पूजा माखेजा, रीत माखेजा,नीलम राहेजा ने कहा कि करवाचौथ हमारे बीच प्यार और सम्मान को मजबूत करेगा यह दिन भावनाओ को समझने का दिन है सभी ने कहा कि करवाचौथ पति पत्नी का संबध मजबूत करने का त्योहार है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya