सुधीर सिंह ने अवध विवि में ग्रहण किया वित्त अधिकारी का कार्यभार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। नोयडा विकास प्राधिकरण, गौतमबुद्ध नगर के वित्त नियंत्रक सुधीर सिंह ने डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह की उपस्थिति में 15 दिसम्बर, 2021 दिन बुधवार को पूर्वांह्न कार्यवाहक वित्त अधिकारी प्रो0 चयन कुमार मिश्र से चार्ज लिया।

सुधीर सिंह नोयडा विकास प्राधिकरण में काफी लम्बे वर्षों से वित्त नियंत्रक के पद पर रहे। वे वित्तीय मामलों के अच्छे जानकार एवं कुशल प्रशासक रहे हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी बनाया है। विश्वविद्यालय में 31 जुलाई, 2021 तक वित्त अधिकारी रहे धनंजय सिंह की अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने पर कुलपति प्रो0 सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रथम परिनियमावली की धारा 2.03 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो0 चयन कुमार मिश्र को विश्वविद्यालय का कार्यवाहक वित्त अधिकारी बनाया था। नवागत वित्त अधिकारी सुधीर सिंह के विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पर कुलपति प्रो0 सिंह ने उन्हें बधाई दी।

इसके अतिरिक्त कुलसचिव उमानाथ, उपकुलसचिव विनय कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव डॉ0 रीमा श्रीवास्तव, मो0 सहील सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने वित्त अधिकारी सुधीर सिंह को शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़े  कान्हा गौशाला मामले पर हुई श्रद्धांजलि सभा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya