छात्र-छात्राओं ने जानी घर-घर पानी पहुंचाने की कहानी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-जल जीवन मिशन के तहत आयोजित जल ज्ञान यात्रा के सारथी बने स्कूली बच्चे


अयोध्या। श्रीराम की नगरी अयोध्या में जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना से लाभान्वित हुए ग्रामीण परिवारों से मिलकर स्कूली छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बरसों से स्वच्छ पीने के पानी का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने बच्घ्चों से अपने सुखद अनुभव साझा किए। जिसको सुनकर बच्चों को पीएम की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना की जानकारी मिली।

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से अयोध्या में आयोजित ’जल ज्ञान यात्रा’ में छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता के साथ भाग लिया। हाथों में जल बचाने के स्लोगन लिए बच्चे शाहबाजपुर फिलसेंडा स्घ्कीम पहुंचे। जल निगम (ग्रामीण) की प्रयोगशाला में गए और गुप्तार घाट व निर्माणाधीन एसटीपी अयोध्या का भ्रमण भी किया।

अयोध्या स्थित शाहबाजपुर स्कीम से शुक्रवार को विधायक रामचंद्र यादव, एसडीएम रुदौली अंशुमान सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम अरविंद यादव ने जल ज्ञान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। जल ज्ञान यात्रा अयोध्या के रुदौली, सोहावल, मसौधा विकास खंड के गांव में गई। यहां बच्चों ने ग्रामीणों को जल बचाने संदेश दिया और हर घर तक पहुंचे नल कनेक्शनों को देखा और ग्रामीणों से बातचीत भी की। अयोध्घ्या के 10 प्राथमिक स्घ्कूल के लगभग 100 छात्र-छात्राओं व 20 अध्यापकों का दल जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के शैक्षिक भ्रमण पर निकला। जल निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने छात्रों को पाइप वॉटर सप्लाई स्कीम के बारे में जानकारी दी।

वॉटर टेस्टिंग लैब में नन्हें हाथों ने किया जल गुणवत्ता परीक्षण

शाहबाजपुर फिलसेंडा स्कीम और गांव का भ्रमण करने के बाद स्कूली बच्चे जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला पहुंचे। यहां बच्चों ने पानी को शुद्ध करने वाली मशीनों को देखा और इन मशीनों का पानी को शुद्ध करने में कैसे उपयोग होता है इसको भी जाना। बच्घ्चों ने एफटीके किट से जल गुणवत्ता परीक्षण भी किया। जल ज्ञान यात्रा के दौरान बच्चों ने अशुद्ध जल को स्वच्छ करने की पूरी प्रक्रिया को भी समझा। एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं से भी बातचीत कर उनसे कई रोचक जानकारियां ली।

इसे भी पढ़े  लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : सत्यनारायण पटेल

 

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya