भाजपा को हटाने के लिए एकजुट हो छात्रनेता : संजय यादव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू  के समर्थन में उतरे साकेत महाविद्यालय छात्रसंघ के  कई पदाधिकारी

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के महापौर प्रत्याशी डॉ. आशीष पांडे दीपू के समर्थन में साकेत महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी मैदान में उतर गए हैं। इन नेताओं ने शुक्रवार को शाने अवध सभागार में प्रेस वार्ता कर सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि छात्रों के लिए समाजवादी पार्टी ही सबसे हितैषी पार्टी है अयोध्या में इसकी जीत हम सभी के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा अब अयोध्या से भाजपा को हटाने के लिए छात्र नेता पूरी तरह एकजुट हो जाएं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाथ मजबूत करने के लिए अयोध्या से सपा की जीत का संदेश देना है। इसके लिए हर घर और हर गांव हम सब को अखिलेश यादव का संदेश लेकर पहुंचना होगा।

इस मौके पर छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारी अनिल सिंह राणा, बंशीलाल यादव, हरिशंकर यादव छोटू, आभाष कृष्ध्या यादव, वीरेंद्र यादव, राजेश वर्मा, अजय मिश्रा,सुधांशु  आदि ने डॉ. आशीष पांडे दीपू के समर्थन कर उनको जिताने की अपील की।

इसे भी पढ़े  पृथ्वी दिवस पर की गई अयोध्या के कुंडों की विशेष सफाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya