-
मिशन साहसी के अंतर्गत आयोजित होगा आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
-
22 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल कैम्प
फैजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फैजाबाद मिशन साहसी कार्यक्रम के अंतर्गत फैजाबाद जिलें में छात्राओं को आत्म रक्षा का हुनर सिखाने के लिए मार्शल आर्ट्स , कुम्फो , ताईक्वांडो आदि की ट्रेंनिग कराएगा। जिसको लेकर पंजीकरण 10 अक्टूबर से प्रारम्भ हो जाएगा। 11 अक्टूबर को मिशन साहसी की पोस्टर लॉन्चिंग की जाएगी द्य तथा ट्रेनिंग प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दी जाएगी। देश में जिस प्रकार लगातार नारियों के सम्मान से खिलवाड़ हो रहा है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। नारी के प्रतिरूप को दुर्गा के रूप में पूजने वाले भारत देश में महिलाएं आज खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, पर अब नहीं। नारी किसी से कमजोर नहीं बस उन्हें अपनी शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है। इसी शक्ति को जागृत करने के लिए अभाविप देश भर में मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। अधिक से अधिक संख्या में छात्राएं इस कार्यक्रम से जुड़े और सशक्त नारी – सशक्त देश की इस अनूठे प्रयास में योगदान दें। महिलाएं खुद निडर व निर्भय बनें द्य इस मिशन की सफलता के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसके संयोजक के रूप में सुरभि वर्मा तथा सहसंयोजक के रूप में अर्जिता सिंह , सिमरन शुक्ला , आकांक्षा पाण्डेय है।
पत्रकारों से बात करते हुए जिला संयोजक बृजेश वर्मा ने कहा कि समाज के कुछ विकृत मानसिकता से ग्रसित लोगों के कारण ही छात्राओं के साथ दुराचार व बलात्कार जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। बेटियों के लिए स्वयं की सुरक्षा अहम हैं। अभाविप का मिशन साहसी कार्यक्रम छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समय समय पर यह सत्यापित किया है कि हम केवल बातें नही , समाज बदलने का भी काम करते है द्य अर्जिता सिंह ने बताया कि यह आयोजन छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए किया गया है। अब महिला किसी से कमजोर नहीं है। दीप्ति सिंह ने कहा कि छात्राओं से आह्वान किया कि मिशन साहसी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण लें। सुरभि वर्मा ने बताया अभाविप महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा को लेकर हमेशा से संवेदनशील रहा है, देश में हो रहे परिवर्तन से विद्यालय, महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को जहां एक ओर अपने प्रतिभा को निखारने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। संस्कृति वर्मा ने कहा कि सभी बंधनों को तोड़ते हुए बेटियां सभी क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रही है। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सिमरन शुक्ला , शिल्पा पाण्डेय , आकांक्षा पांडेय. रमन सिंह , शशांक कसौधन , यश अग्रवाल , आयुष पाण्डेय , अनीश गुप्ता , .आकाश सिंह , हरसबद ,शुभम तिवारी , नैमिष व जिला संगठन मंत्री अजय उपस्थित रहे।
Comments are closed.