निजीकरण के विरोध में बैंको में दूसरे दिन भी रही हड़ताल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एटीएम भी नकदी न पड़ने के कारण रहे बंद

अयोध्या। भारत सरकार के बैंको के निजीकरण प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी अयोध्या जनपद के ग्रामीण एवम् शहरी क्षेत्रों के बैंको में पूर्ण हड़ताल रही।बैंको में तले नही खुले। यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन अयोध्या के बैनर तले संयोजक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशाल सभा कर प्रदर्शन और नारेबाजी सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया सिविल लाइंस शाखा फैजाबाद के सामने सैकड़ों कार्यरत एवम सेवानिवृत बैंककर्मियों ने किया।सभा की अध्यक्षता एस पी चौबे ने किया। सभा का संचालन मंत्री डी सी टंडन एवम संयुक्त मंत्री के के रस्तोगी ने किया।सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने सरकार के बैंको के निजीकरण प्रस्ताव को जनता के साथ धोखा बताया तथा सरकार को सुझाव दिया जनहित में निजी बैंको को भी राष्ट्रीयकृत किया जाना चाहिए। डी सी टंडन ने बताया निजीकरण से देश की ९०þ जनता का विकास रुक जायेगा।सेंट्रल बैंक स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री के के रस्तोगी ने कहा राष्ट्रीयकृत और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक देश के आर्थिक विकास की रीढ़ है।इनके समाप्त होने से कृषि,लघु उद्योग,छोटे व्यापार समाप्त हो जाएंगे। निजी बैंक केवल पूंजीपतियों और औद्योगिक घरानों का विकास करेंगे। उपाध्यक्ष विक्रांत गुप्ता ने बताया आज सरकार जानबूझकर अपने खास लोगो को ऋण उपलब्ध करवा कर एन पी ए करवा रही हैं ताकि बैंको का निजीकरण किया जा सके।सभा को संरक्षक रूप राम तिवारी, आर एस उपाध्याय, आर एस दुबे, आर आर शर्मा, राम दास,अवधेश,नीरज तिवारी,देवेंद्र, एस के त्रिवेदी,,मोहित गुप्ता, जे पी गुप्ता, इंद्र राज, प्रवीण सिन्हा,डी एन तिवारी,अरूण कूल,विनायक श्रीवास्तव,दिनेश तिवारी, विशाल शुक्ला,अश्वनी,विशाल श्रीवास्तव, जे पी तिवारी,रवि किरण,रवि कृष्ण,पियूष तिवारी,राहुल सिंह, निखिल, जयंत कुमार,पवन कुमार मिश्र,एकांत सिन्हा,जितेंद्र कन्नौजिया,रवि पांडे,अंकित,नीतीश,राज कुमार तिवारी , सी एन त्रिपाठी, ने सभा को सम्बोधित किया।अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुशीला,निधि ,दुर्गेश, नलिनी ,सौम्या,हेम लता,नम्रता, नैसी गौरव, गीतांजली, शारदा , अजीता मिश्रा, गीता तोमर,नीलम वर्मा,जसप्रीत आदि महिलाओं ने बैंको के निजीकरण नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन एवम् नारे बाजी कर विरोध किया। अयोध्या जनपद में राष्ट्रीयकृत एवम् क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में पूर्णतः कार्य ठप रहा ।लगभग ५००करोड़ रुपए का कारोबार नही हो सका। एटीएम भी आज नगदी न पड़ने के कारण बंद रहे।

इसे भी पढ़े  मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान 2025 के लिए चयन समिति का हुआ गठन

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya