सम्भागीय खाद्य अधिकारी कार्यालय पर जारी रहा धरना

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। संघ की लंबित मांगों को लेकर यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन अयोध्या संभाग का कार्य बहिष्कार मंगलवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा लंबित मांगों को ना माने जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने संभागीय खाद्य अधिकारी जनपद अयोध्या कार्यालय प्रांगण में धरना देकर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया इस संबंध में संघ के मंडल संरक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह व वरिष्ठ उपाध्याय डॉक्टर ए पी सिंह ने बताया कि संघ की बहुप्रतीक्षित मांगों पर खाद आयुक्त एवं प्रमुख सचिव महोदया से कई चरणों में वार्ता एवं आश्वासनों के उपरांत लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके कारण कैडर में अत्यधिक रोष व्याप्त है और विवश होकर इस परिस्थिति में प्रांतीय संघ द्वारा लिए गए सर्वसम्मति से निर्णय के क्रम में दोनों शाखाओं द्वारा दिनांक 14 दिसंबर से कार बहिष्कार आंदोलन प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है जिसके कारण सरकार की महत्वपूर्ण योजना धान खरीद और खाद सुरक्षा अधिनियम के तहत जारी पीडीएस कार्य आदि बाधित हो रहे हैं आंदोलित कर्मचारियों का कहना है जब तक मांगों पर लिखित कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह मंडल महामंत्री अतुल कुमार सिंह उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह दिनेश कुमार विजय बहादुर योगेश सिंह अमरजीत सिंह अवधेश वर्मा पवन अग्रहरी राजेश सिंह राजेश कुमार पांडे प्रीति पांडे संजू सिंह गायत्री देवी राजकुमार सिंह प्रमोद यादव नवीन सिंह ज्ञान प्रकाश वर्मा लाल धर राम के अलावा बड़ी संख्या में विपणन निरीक्षक के अलावा संघ से जुड़े सभी विपणन अधिकारी शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya