चोरी हुई पिस्टल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के राधा कृष्ण मन्दिर तुलसीघाट में मुन्ना सिंह के कमरे से चुराई गयी .22 की पिस्टल रायगंज व नयाघाट चैकी पुलिस ने बरामद करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
राधा कृष्ण मन्दिर में मुन्ना सिंह निवास करते हैं 27/28 की रात्रि में जब वह मन्दिर से बाहर थे तो कमरे की आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी .22 की पिस्टल जिसमें 8 राउंड लोड था रहस्यमय ढंग से चुरा लिया गया। इस मामले में मुन्ना सिंह ने अयोध्या कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर रायगंज व नयाघाट पुलिस चैकी की संयुक्त टीम ने रविवार को बालूघाट से चुराई गयी पिस्टल मय कारतूस भोले यादव पुत्र राम सरन यादव के पास से बरामद कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त भोले यादव के विरूद्ध मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर में जल्द बनकर तैयार होगा आधुनिक उप निबंधक कार्यालय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya