अयोध्या जनपद में 2700 स्थानों पर स्थापित होंगी मां भगवती की प्रतिमाएं

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-200 स्थानों पर रामलीला का होगा आयोजन, प्रशासन से वर्ष 2013 की भांति सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग

अयोध्या। पूरे जनपद में लगभग 2700 स्थानों पर मां भगवती की प्रतिमाएं स्थापित होकर, पूजा प्रारंभ हो जाएगा, वहीं महानगर क्षेत्र में लगभग 200 स्थानों पर, मां भगवती की पूजा प्रारंभ होगी, ठीक इसी प्रकार लगभग 200 स्थानों पर पूरे जिले में रामलीला का आयोजन किया जाता है, और महानगर क्षेत्र में लगभग 10 स्थानों पर रामलीला का आयोजन होता है,उक्त वक्तव्य देते हुए, केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति जनपद अयोध्या के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने स्थानीय आभा होटल के सभागार में केंद्रीय समिति की प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए आगे कहा कि उत्सव में इस समय सबसे बड़ी बाधा है कि चौक घंटाघर से लेकर नाका हनुमानगढ़ी तक का मुख्य मार्ग, जो इस समय सीवर लाइन के कारण खोदा गया है, जिसके लिए प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उसे उत्सव के दौरान चलने लायक अवश्य ही बना दें ।

श्री जायसवाल ने बताया कि जिला प्रशासन से वर्ष 2013 की भांति सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की मांग रही गई है। विसर्जन स्थल निर्मली कुंड पर इस बार पहले से बड़ा घाट बनेगा जिससे इस बार विसर्जन में अधिक सुविधा रहेगी। घाट पर केंद्रीय समिति सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन करेगी। वही प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के प्रमुख संरक्षण के एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष अनेक पंडालों में माता की दिव्य झाकियां देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़े  बिजली विभाग के नोटिस से भड़कीं दुर्गा पूजा कमेटियां, अब नहीं लाएंगे मां दुर्गा की प्रतिमा

समितियों द्वारा भव्य पंडाल का भी निर्माण बहुत ही तेज गति से किया जा रहा है जहां पर श्रद्धालुओं को मां के मनमोहक दर्शन का अवसर प्राप्त होगा , वहीं उन्होंने समितियां से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी डीजे का उपयोग धीमे आवाज़ में कीजिए, क्योंकि उत्सव में बड़े बुजुर्ग सभी सम्मिलित होते हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है ।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गगन जायसवाल ने उत्सव के त्यौहार विवरण को रखते हुए कहा कि केंद्रीय समिति सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर काफी सजग है, सभी समितियां को सुरक्षा के आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं वहीं यातायात नियंत्रण के लिए शक्ति वाहिनी के भी उपयोग की बात उन्होंने बताई । जिला प्रशासन से दारू पीकर उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्यवाही की मांग भी किया।

वही प्रेस वार्ता में जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर ने रामलीलाओं के बारे में अपने वक्तव्य देते हुए कहा कि जनपद की रामलीलाए काफी ऐतिहासिक है, जहां साहबगंज की रामलीला प्राचीनता का प्रतीक बन चुकी है, वहीं हैदरगंज प्रताप नगर की रामलीला अपने भव्य शोभा यात्रा के लिए चर्चित है, साथ ही कोठा पार्चा रामलीला के भव्य राज्याभिषेक का कार्यक्रम चर्चित हैं ,वही चौक टकसाल की रामलीला का मंचन एकदम श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है, ठीक इसी प्रकार फतेहगंज, वजीरगंज ,शंकरगढ़,तथा सिविल लाइंस की रामलीलाएं भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को आमजन के समक्ष भव्यता के साथ प्रस्तुत कर रही हैं ।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय समिति के संरक्षक अरुण अग्रवाल ,रामलीला समितियों के प्रभारी प्रेम नाथ राय व मीडिया प्रभारी बजरंगी साहू सहित केंद्रीय समिति के तारकेश्वर शर्मा, अतुल सिंह ,अखिलेश पाठक, चंदन गुप्ता, अमित कनौजिया, राजेश जायसवाल राजू ,दीपक गौतम, रोहिताश्व चंद्र राजू , संजय श्रीवास्तव, रविकांत आर्य , जनार्दन पांडे बबलू , देवेंद्र अग्रहरि, अंजनी पांडेय , रंजीत शर्मा, तरुण कुमार गुप्ता डंपी , अंश गुप्ता, वासु श्रीवास्तव, अवधेश अग्रहरि ,नीरज पाठक ,मुन्ना यादव व गौरव जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya