शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ का हुआ प्रदेशीय सम्मेलन

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-परिवहन मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को सीएम के समक्ष रखे जाने का दिया आश्वासन

अयोध्या। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान में प्रदेशीय सम्मेलन, शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षणेत्तर सम्मान समारोह का आयोजन एम.एल.एम.एल. इण्टर कॉलेज में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी, संचालन विनोद सिंह व अली सईद खॉन ने किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नगर निगम अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पवन कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, विद्यालय के प्रबंधक हर्ष कुमार मनूचा, उपाध्यक्ष प्रतीक मनूचा, प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार राव सहित अन्य कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने किया।

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश स्तर पर 11 सर्वोत्कृष्ट शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शिक्षणेत्तर रत्न सम्मान एवं 51 उत्कृष्ट शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उत्कृष्ट शिक्षणेत्तर सम्मान एवं अन्य सभी सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी, प्रदेश महासचिव अवधेश मिश्र, प्रदेश संयोजक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामचन्द्र श्रीवास्तव, आलोक सिंह चौहान, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तम कुमार शुक्ला, मुख्य सलाहकार विनोद कुमार विश्वकर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव आलोक राय, कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार पाण्डेय, शिखान्त वर्मा, आजमगढ़ जिलाध्यक्ष रवि सिंह, रायबरेली जिला संयोजक रतन सिंह अवधेश बहादुर सिंह, कोर कमेटी सदस्य एवं उन्नाव जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल सहित प्रदेश के सभी जनपदों व मंडलों के संयोजक जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सहित हजारों कर्मचारी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े  हनुमानगढ़ी के राजू दास का फेसबुक पर विवादित पोस्ट, बढ़ा आक्रोश

संगठन की प्रमुख मांगों में अहर्ताधारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शिक्षक पदोन्नति, 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नगदीकरण, कैसलेश चिकित्सीय सुविधा, प्रबंध समिति में प्रतिनिधित्व दिए जाने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमित मानदेय भुगतान, वेतन विसंगति को दूर किया जाना, पुरानी पेंशन सहित अन्य विभिन्न मांगों को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन प्राप्त कराया गया। परिवहन मंत्री ने मांगों को पूरा कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से संगठन की मांगों को लेकर वार्ता कराए जाने का आश्वासन दिया और कहा कि यह कल्याणकारी सरकार जायज मांगों पर अवश्य कार्यवाही करते हुए पूरा कराया जाने का कार्य करेगी।

 

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya