एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने पेश की मानवता की मिसाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचा कराया इलाज

फैजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने शनिवार को दुर्घटना से सड़क के किनारे तड़प रहे घायल युवक को अपनी गाड़ी से नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाकर उसकी दवा करायी।
एसएसपी अयोध्या आरजेबी में एक महत्वपूर्ण मीटिंग के बाद वापस अपने कैंप कार्यालय आ रहे थे कि उसी समय थाना कैंट के नियावा चैराहे के पास सड़क के किनारे दुर्घटना से घायल युवक अमित सिंह पुत्र सीताराम सिंह निवासी ग्रा.बबोना परशुरामपुर जिला बस्ती जिसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर आ गया था, लोगों की भीड़ देखकर एसएसपी अपने वाहन को रोककर उतरे और घायल युवक के प्राथमिक उपचार के लिए अपने वाहन से नजदीकी नर्सिंग होम ले गये जहां उक्त घायल व्यक्ति का समुचित इलाज कराया गया उनके इस सराहनीय व मानवीय कार्य की क्षेत्रवासियों द्वारा प्रसंशा की जा रही है।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) अयोध्या का JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya