जरूरतमंद के साथ खुशियों को साझा कर जीवन में दे सकारात्मक ऊर्जा का संदेश : अरविंद चौरसिया

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-उन्नाव के बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने अंध ज्ञान विद्यालय में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

अयोध्या। दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में ड्यूटी पर आए उन्नाव के बांगरमऊ के सीओ अरविंद चौरसिया ने पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में दीपावली के दिन ड्यूटी के दौरान श्रीराम अवध अंध ज्ञान विद्यालय अयोध्या के बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्हें मिठाई, फल, मोमबत्ती, दीप और फुलझड़ी वितरित किया। सभी को हैप्पी दीवाली बोलने के साथ-साथ बच्चों को उपहार वितरित कर खुशियां बांटी गईं।

सी ओ अरविंद चौरसिया ने बच्चों से उनकी जानकारी साझा करने के साथ-साथ उनको नंबर देते समय- समय पर हर संभव मदद करने का आश्वाशन दिया और कहा कि पुलिस आपके लिए सदैव तत्पर है।दीपावली पर्व पर मिठाई और फुलझड़ी के साथ अपने बीच पुलिस अंकल को पाकर बच्चे काफी गदगद हुए। सी ओ अरविंद चौरसिया ने कहा कि कहा कि नेत्रहीन बच्चों के साथ कोई भी पर्व और त्योहार मनाने से अपार खुशी मिलती है। उन्होंने कहा की कोई भी पर्व और त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव और भाईचारे का होता है।

इस दौरान अगर बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया जाए तो इससे बड़ा आनंद और खुशी हो ही नहीं सकती। सभी को अपने आस पास जरूरत मंद की मदद करनी चाहिए। जिससे सभी त्योहार का आनन्द ले सकें। इससे बच्चों के मन में सकारात्मक भावना का संचार होता है। इसलिए हर किसी को अपने आसपास रहने वाले सभी जरूरतमंद के साथ खुशियों को साझा करके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देना चाहिए।

इसे भी पढ़े  बस व ट्रक आपरेटर्स के साथ आरटीओ ने की बैठक

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya