खेल की शुरुआत में रंगोली का अयोजन किया गया
अयोध्या। अयोध्या जनपद के कोटसराय में उर्मिला कालेज ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंण्ट में आज वार्षिक खेल का अयोजन किया गया जिसका उद्घाटन संस्था के प्रबन्धक इच्छाराम सिंह द्वारा सरस्वती पूजन के पश्चात् किया गया। इस मौके सस्था के छात्रों को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने छात्रों को खेल का महात्व बताते हुए इनका उत्साहवर्धन किया । इस खेल में विद्यालय के चार वर्गो में विभाजित आर्यभट्ट हाउस, रमन हाउस, भाभा हाउस व विस्वैश्वसरैया हाउस के छात्रों ने विभिन्न खेलो जिसमें रंगोली , 200 मी0 दौड़, वॉलीवॉल, लम्बीकूद, ऊँचीकूद, क्रिकेट, भालाफेक आदि खेलो में प्रतिभाग किया।
खेल की शुरुआत में रंगोली का अयोजन किया गया। जिसमें भाभा हाउस का प्रथम स्थान, तथा रमन हाउस द्वितीय स्थान पर रहा, 200 मी0 दौड़ में आर्यभट्ट हाउस के अनिल यादव का स्थान प्रथम रहा। वही दूसरी ओर अनिल यादव ने ही लम्बी कूद में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॅालीवॅाल प्रतियोगिता में रमन हाउस ने आर्यभट्ट हाउस को 2-0 से हरा कर फाइनल मे अपना स्थान सुरक्षित किया। वही दूसरी ओेर विस्वैश्वसरैया हाउस ने भी भाभा हाउस को 2-0 से हरा कर फाइनल में पहुंच गयी। खेल के संचालक इंजी पवन पाल ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया की इस श्रृखला का फाइनल खेल गुरूवार को खेले जायेंगे। इस मौके पर कॉलेज के निदेशक सूर्य प्रताप सिंह सूर्या , प्राचार्य इं. शम्भू दयाल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी दीपक द्विवेदी एवं विकास पाण्डेय, खेल निर्णायक – इं. संत कुमार व अमृतांश श्रीवास्तव, इ. राम बाबू यादव, इं.ं प्रवेश वर्मा , मनीष श्रीवास्तव, अंकित मौर्या, मनोज सिंह, अभिषेक पाण्डेय, केशव तिवारी, सर्वेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।