सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या से फूंकेंगे लोस चुनाव 2019 का बिगुल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

महानगर अध्यक्ष ने सौंपी अयोध्या विधान सभा की बूथ कमेटी

फैजाबाद । समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राजधानी जाकर सपा कार्यालय में अयोध्या विधान सभा की बूथ कमेटी सौंपी। साथ ही साथ महानगर में आयोजित कार्यक्रमों के फोटो का एलबम एवं पेपर कटिंग की फाइल सौंपी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या विधान सभा की बूथ कमेटी को देखा और सराहना की। सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आगामी लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल अयोध्या की पावन धरती से फूँकने का अनुरोध किया जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकार किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने कहा कि भाजपा अयोध्या के नाम पर पूरे देश में अफवाह फैला रही है और हिन्दू व मुसलमान को लड़ाने का काम कर रही है जिसका जवाब समाजवादी पार्टी के मजबूत बूथ के सिपाही देंगे। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि महानगर कमेटी के अध्यक्ष ने अयोध्या विधान सभा के 395 बूथों का बुकलेट सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वालों में हामिद जाफर मीसम, मोइनुद्दीन व युवजन सभा के प्रदेश सचिव जयसिंह यादव शामिल थे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा को बड़े मार्जिन से मिलेगी जीत : अवधेश प्रसाद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya