भाजपा की दमनात्मक नीति को मुहतोड़ जबाब देगी सपा : पवन पाण्डेय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन को लेकर पूर्व राज्यमंत्री ने किया जनसम्पर्क

अयोध्या। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सामजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में कल प्रदेश के सभी जिलों में सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करके केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल बजाएंगे। कल होने वाले आंदोलन को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने लोहिया भवन में एक तैयारी बैठक का अयोजन किया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगल राज इस कदर कायम हो चुका है कि लोगों का सुकून छिन गया है। उन्होनें कहा कि उन्नाव रेप काण्ड में जिस तरह से विधायक को बचाने की कोशिश की जा रही है वह बेहद शर्मनाक है, प्रदेश का युवा किसान व महिलाएं भी इस सरकार की नीतियों से परेशान हैं वे सभी अब समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ कल समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ धरना प्रदर्शन का आयोजन कर रही है। इस धरना प्रर्दशन से सपा कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार को यह बताएंगे कि उनकी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पाटी कमर कसकर तैयार हो चुकी है। श्री पाण्डेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कल के कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारियां दे गयी है। साथ ही धरना प्रदर्शन की तैयारियां भी पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दमनात्मक नीति के चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बेहद परेशान हैं और संघर्ष करके वे भारतीय जनता पार्टी को मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव मो0 हलीम पप्पू ने कहा समाजवादी पार्टी अब चुप रहने वाली नहीं है। संसद से सड़क तक संघर्ष कर भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पार्षद हाजी असद अहमद ने कहा कि कल होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता लोगों से मिलकर इस आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि धरना प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता ऊँचे मनोबल के साथ जुटे हुए हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी। श्री यादव ने बताया कि कल पूर्वाह्न 11 बजे शहर के गांधी पार्क में सपा कार्यकर्ता एकत्र होकर इस धरना प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से अंजाम देंगे। इस मौके पर श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, ओरौनी पासवान, नौसाद, औरंगजेब, इन्दूराज पासवान, छोटेलाल यादव, हामिद जाफर मीसम, अहमद जमीर, शादमान खान, लकी सिद्दीकी, शाहनाज लकी, संजीत सिंह, डा0 देवमणी कनौजिया, सुनील रावता, संजय चौधरी, अनुभव रावत, विरेन्द्र त्यागी, संटी तिवारी आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya