The news is by your side.

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सपा ने किया धरना प्रदर्शन

फैजाबाद। केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। गांधी पार्क में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार को चेताया कि यदि जन विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सांसद तक संघर्ष करेगी। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार न सिर्फ जन विरोधी है बल्कि इसकी नीतियांे से किसान युवा, कर्मचारी, मजदूरी, दलित, व आम जन बेहद परेशान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से आज प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब और किसानों का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा एकजुट होकर उसे मुंहतोड़ जवाब देगी। इस मौके पर रामभवन यादव, कौशलेन्द्र पाण्डेय, मनोज जायसवाल, शम्भूनाथ सिंह, नरेश अग्रवाल, शैलेन्द्र यादव, गजराज तिवारी, कार्तिक तिवारी शैलू, देवेश सिंह, गंगाराम कनौजिया, राजेन्द्र यादव, रामबक्श यादव, म शिवकुमार यादव, मुरीद भाई, शम्भूपाल सिंह, शमशेर यादव, रक्षाराम यादव, दीपक यादव, उमेश यादव, आसिफ चांद, हसन इकबाल, जमीर सिकन्दर, फिरोज, रियाज अहमद, वसी हैदर गुड्डू, महेन्द्र शुक्ला, मिनाक्षी उपाध्याय, मुस्कान सावलानी, उमा यादव, पूनम यादव, देशराज यादव, संजय सोनकर, रत्नेश मिश्रा, विजय बहादुर वर्मा, ललित यादव, रामपाल यादव, शिवकुमार यादव, चिन्टू सागर, अजय विश्वकर्मा, शाहबाज खान, मंजित कुरैशी, इमरान खान, आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.