सपा महिला सभा ने प्रदेश सरकार की गिनाई नाकामियां

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो. रामगोपाल यादव का मनाया जन्मदिन

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता प्रो. रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर सपा महिला सभा की मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष महिला सभा की सरोज यादव ने संगठन पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षों के बैठक की अध्यक्षता की। संचालन डॉ. निशात अख्तर ने किया।

कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। भाजपा सरकार झूठे सपने दिखाती है और पूरा नहीं करती है, इनसे मुकाबले के समाजवादी पार्टी की सरकार में जनहित में किए गए कार्यों को बताना होगा। कहा कि अगर आप लोगों का पार्टी हित में सक्रियता और सहयोग मिलता रहेगा तो विधानसभा चुनाव – 2022 में अयोध्या में समाजवादी परचम लहराएगा और यूपी में सपा की सरकार होगी। तब जनता के लिए, जनहित में लोकप्रिय सैकड़ों कार्य किए जाएंगें।

पार्टी के संस्थापक/संरक्षक के छोटे भाई व राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के जन्मदिन को हर्षोल्लास से मनाते हुए महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने कार्यालय में केक काटा। मंगल कामनाएं कीं। मौके पर महिला कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व मंत्री पवन पांडे, दीपू पांडेय, घनश्याम, प्रवीन, मंजीत, इश्तियात खान, महिला सभा की ऊषा गुप्ता, सिमरन, पूनम यादव, यासमीन बानो, मेहरून्निसा आदि शामिल रहीं ।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya