in

कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सरकार का संकल्प : वेद प्रकाश गुप्ता

 विधायक ने कन्या विवाह सहायता का सौंपा प्रमाण पत्र

अयोध्या। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जो प्रदेश सरकार ने लिया था वह फलीभूत होता दिखाई दे रहा है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ग्रामीण अंचलों में भी कैंप लगाकर बेरोजगारों को श्रम विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन व समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन तथा कन्या विवाह सहायता प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था की गई है

उक्त उद्गार निर्भय सिंह इंटर कॉलेज कर्मा में श्रम विभाग वह समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र देने का उद्देश्य यह है कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े विधायक ने कन्या विवाह सहायता का प्रमाण पत्र श्रम विभाग द्वारा बनाया गया प्रमाण पत्र व पेंशन प्रमाण पत्र भी लाभार्थियों को सौंपा कन्या विवाह सहायता योजना अंतर्गत 55000 रूपये की सहायता प्रत्येक लाभार्थी को दी गई है

उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव में जाकर लाभार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं जिससे लोग इसका लाभ ले सके। इस अवसर पर गन्ना समिति फैजाबाद के चेयरमैन दीपेंद्र सिंह निर्भय सिंह इंटर कॉलेज कर्मा इंटर के प्राचार्य अमित कुमार सिंह राजेश पाठक अरविंद सिंह दीपक सिंह उर्फ गब्बर मुन्ना दुबे प्रदीप सिंह सोनू सिंह ने भी प्रमाण पत्र वितरण में मुख्य अतिथि वेद प्रकाश गुप्ता का सहयोग किया।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

घर जा रहे पत्रकार पर जानलेवा हमला

सपा महिला सभा ने प्रदेश सरकार की गिनाई नाकामियां