आतंकवादियों को संरक्षण देती है सपा सरकार : नड्डा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने  झखरा तालाब पर पार्टी उम्मीदवार रामचंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को किया सम्बोधित

रुदौली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सीधे तौर पर कहा कि अखिलेश आतंकियों को संरक्षण देते हैं, जबकि योगी सजा दिलाते हैं। बोले- सपा परिवार की पार्टी, बसपा एक व्यक्ति की पार्टी है। सपा ने कारसेवकों पर गोली चलाई। अखिलेश मंदिर मंदिर घूम रहे है घन्टी बजा रहे लेकिन उनकी घन्टी बज चुकी है। मोदी ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से आजादी दिलाई। गरीब वंचितों को उनका हक योगी सरकार में मिल रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झखरा तालाब पर पार्टी उम्मीदवार रामचंद्र यादव के समर्थन में ल जनसभा को सम्बोधित किया। कहा कि उमड़े जनसैलाब ने यह बता दिया कि रामचंद्र यादव को विधानसभा में भेजने का मन बना चुके हैं। राजनीति की दृष्टि से दिशा देने वाला क्षेत्र हैं। अयोध्या एक विशेष पड़ाव है। राम मंदिर दीपोत्सव, कुंभ काशी कॉरिडोर, मथुरा में पूजा चल रहा है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रेरणा अयोध्या से मिलती है। जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि राशन मिल रहा, सम्मान निधि मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार होने से विकास के नए पायदान खुले हैं।

योगी ने उत्तरप्रदेश को दूसरे नंबर का आर्थिक राज्य बना दिया। आतंकवादियों के 15 मुकदमे अखिलेश सरकार ने वापस लिया। यह इनकी तुस्टीकरण की नीति है। करहल का चुनाव में मुलायम सिंह को लाना पड़ा। अखिलेश घर के चुनाव में फंस गए। वह उत्तर प्रदेश का चुनाव क्या लड़ेंगे। अखिलेश के जमाने में 200 दंगे हुए। योगी ने पांच वर्ष में एक भी दंगा नहीं होने दिया। 23 दिसंबर 2007 एक साथ तीन कचहरी में बम ब्लास्ट होता है। 15 लोग मारे जाते हैं। उन आतंकवादियों का मुकदमा वापस लिया। यह हमारा ही देश था जहां पर तुष्टीकरण को लेकर तीन तलाक लागू था और मोदी जी ने एक झटके में तीन तलाक लागू किया और मुस्लिम महिलाओं को आजाद किया। मुख्तार अंसारी अतीक अहमद आजम खान क्यों जेल में है इसलिए जब कानून का राज है कोई माफिया हो या कोई भी हो जो गलत काम करेगा वह जेल जाएगा। अगर कानून का राज चाहिए तो योगी को मुख्यमंत्री बनाना पड़ेगा।

योगी तभी मुख्यमंत्री बनेंगे जब यहां से आप रामचन्द्र यादव को विधानसभा भेजोगे। सभा में सांसद महेश शर्मा, महंत सत्य भारती, महंत वेदमुनि महाराज, अशोक दास, सुग्रीव दास, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू भैया, अखंड वीर सिंह, अजीत प्रताप सिंह, सरवन दुबे, विश्वदीप शुक्ल, हरिशरण दुबे, प्रधान अर्जुन यादव, अमन मिश्र, सनी मिश्र, दीपक दुबे, जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी, विजय सिंह सहित हजारों की संख्या में भीड़ मौजूद रही।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya