सपा-बसपा व रालोद की संयुक्त महारैली की तैयारियां पूरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लोस चुनाव प्रभारी ने रैली स्थल का किया निरीक्षण

अयोध्या। सपा-बसपा व रालोद की संयुक्त महारैली की सभी तैयारियाॅं पूरी हुईं। लोकसभा चुनाव के प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने रैली स्थल का निरीक्षण किया और रैली के लिये बनी व्यवस्था समिति को रैली को कामयाब बनाने के लिये जरूरी निर्देश दिये। महारैली दरियाबाद विधान सभा के नरायनपुर बड़ेल चैराहा पर 01 मई बुधवार को दोपहर 12.00 बजे प्रारम्भ होगी। इसके अलावा 03 मई शुक्रवार को गुलाबबाड़ी मैदान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रातः 10.00 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस सम्बन्ध में सपा कार्यालय लोहिया भवन में एक तैयारी बैठक हुई जिसमें सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिये पार्टी के नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गयी। प्रवक्ता ने बताया कि महारैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चैधरी सम्बोधित करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व बसपा सुप्रीमो अलग-अलग हेलीकाप्टर रैली स्थल पर पहुॅंचेंगे। रैली को भव्य व आकर्षित बनाने के लिये पूरे पण्डाल में गठबन्धन के झण्डे व मंच को फूलों से साज-सज्जा के लिये तैयार किया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि रैली स्थल का निरीक्षण लोकसभा चुनाव के प्रभारी श्री वर्मा के साथ पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द, रालोद के जिलाध्यक्ष चैधरी रामसिंह पटेल, पूर्व मंत्री राजा राजीव प्रताप सिंह, पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रूश्दी जैदी मियाॅं, विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा, पूर्व विधायक अभय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह व प्रतिनिधि विमल सिंह राजू, समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, मुलायम यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद आदि ने किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya