समाजसेवी विनोद सिंह रूदौली विधानसभा से लड़ेंगे निर्दल चुनाव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

जनता ने चुना तो खुद के पैसे से गरीबों को देंगे पक्का मकान : विनोद सिंह

ग्रामीणों के साथ बैठक करते समाजसेवी विनोद सिंह

अयोध्या। रूदौली क्षेत्र की जनता ने यदि मुझे चुनकर विधानसभा भेजा तो खुद के पैसे से गरीबों को पक्का मकान देंगे। उक्त घोषणा समाजसेवी विनोद सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान की। रूदौली विधानसभा क्षेत्र से निर्दल चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद सिंह ने सोमवार को क्षेत्र के दर्जनों गांवों का तूफानी दौरा किया।

गांव में लोगों ने रहने के लिए घर को लेकर बड़ी चिंता जाहिर की। जिन जिन गांवों में लोगों से मुलाकात की वहां की समस्याओं को भी जाना। कहा की गांवों में तमाम बेहद गरीब लोग रह रहे है। लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है। कई गरीबों द्वारा व्यक्त की गई अपनी व्यथा को सुनकर विनोद सिंह पालपुर गांव में एक बड़ी घोषणा कर दी है।

कहा कि यदि जनता भरोसा करती है और आने वाले चुनाव में हमें मौका देती है। तो मैं विश्वास दिलाता हूं। सरकार की योजना से तो अधिकतम लोगों मकान मिल रहा है लेकिन कि अभी भी बहुत गरीब बेसहारा परिवार रूदौली में जो छप्पर के नीचे अपना जीवन काट रहे हैं। ऐसे गरीब परिवारों के लिए अपने निजी पैसे से रूदौली विधानसभा में एक ऐसा गांव बसाउंगा जिसमें सारे मकान एक जैसे बनेंगे। सभी का रंग भी एक होगा। कहा कि गरीबों के गांव में बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा आदि की भी सुविधाएं भी रहेंगी। इस दौरान तमाम लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya