डिप्टी जेलर बनी स्नेहा चौरसिया को किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिले की कौशलपुरी कॉलोनी निवासी स्नेहा चौरसिया ने यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बैंक ऑफ इंडिया में ऑडिटर के पद पर कार्यरत सूर्यकांत चौरसिया की सुपुत्री स्नेहा को चयन परीक्षा में डिप्टी जेलर के पद पर पहली रैंक प्राप्त हुई है।

इस उपलब्धि पर चौरसिया कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उनके कौशलपुरी स्थित निवास पर जाकर स्नेहा का सम्मान किया। उन्हें अंग वस्त्र और फूल मालाएं भेंट कर मिठाई खिलाई गई। अपनी सफलता का श्रेय स्नेहा ने अपने पिता सूर्यकांत चौरसिया, माता कुमुद चौरसिया, भाई अनुपम, चाचा कृष्णकांत चौरसिया, चाची रीता चौरसिया की प्रेरणा को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, केवल स्वाध्याय के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

स्नेहा ने अन्य छात्रों को सलाह दी कि उन्हें अपने ऊपर और अपनी मेहनत पर विश्वास रखना चाहिए। सम्मान समारोह में चौरसिया कल्याण समिति के अध्यक्ष रामसूरत चौरसिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल चंद्र चौरसिया, रितेश चौरसिया अंगद, राजेश वर्मा, डॉ. वेद प्रकाश चौरसिया, डॉ. एसपी चौरसिया, डॉ. अनिल चौरसिया, सीताराम चौरसिया, सतीश चौरसिया, जगदेव चौरसिया, मनोज चौरसिया, गोपाल जी चौरसिया, अनिल चौरसिया, श्याम कुमार नाग और शिक्षक सतीश चौरसिया सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  अस्थिर मनोदशा है, द्विध्रुवी-विकार की दिशा : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya