पुलिस मुठभेड़ में छह अपराधी गिरफ्तार, दो घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

02 तमंचा, 05 कारतूस व 23 हजार रूपये बरामद

अयोध्या। रविवार भोर करीब 4ः30 बजे थाना क्षेत्र कैण्ट अयोध्या अन्तर्गत ककरही बाजार से पुलिस मुठभेड़ में 06 अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें गोली लगने से दो अभियुक्त घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह थाना कैण्ट जनपद अयोध्या अपनी टीम के साथ वांछित तथा क्राइम कंट्रोल के तहत नियांवा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनो की जांच कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि 5-6 संदिग्ध चोरी के माल के बटवारे की बातचीत कर रहे हैं। उपनिरीक्षक शिवानन्द यादव, रजत पाण्डेय, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार को साथ लेकर प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ककरही बाजार पहुंच गए।5-6 संदिग्ध बातचीत कर रहे थे जिसमें से 04 को दबोच लिया गया।

बाइक पर बैठे दो व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग करते हुए जमथरा की तरफ भागने लगे। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में रमापति बरवार और धर्मेंद्र बरवार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल अयोध्या में भर्ती कराया गया।  एसएसपी ने इस गिरोह के सदस्यो से पूछताछ करने पर पता चला कि सुल्तानपुर, जौनपुर, इलाहाबाद, कौसाम्बी, चित्रकूट, बलरामपुर, अम्बेडकर नगर, गोण्डा, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, सिध्दार्थनगर, गोरखपुर में वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।इस सम्बन्ध में थाना कैण्ट पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्तों ने अपना नाम धर्मेन्द्र बरवार निवासी छजवा थाना मोतीगंज, रमापति बरवार निवासी ग्राम दुबिहा थाना धानेपुर, विनोद कुमार, राजू बरवार निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, शिवकुमार और लक्ष्मण निवासी ग्राम बल्दू का पुरवा मजरे बनगाई थाना धानेपुर जनपद गोण्डा है। अभियुक्तों के पास दो तमन्चा 315 बोर व 03 खोखा तथा 02 अदद कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। थाना रौनाही से सम्बंधित 23000 रुपये भी मिले हैं।

इसे भी पढ़े  सावन झूला मेला : रामनगरी में अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर नजर

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अरूण प्रताप सिंह, उ0नि0 शिवानन्द यादव, उ0नि0 रजत पाण्डेय, उ0नि0 रितेश कुमार पाण्डेय, उ0नि0 हरिकेश कुमार, उ0नि0 अभिषेक त्रिपाठी व सिपाही ओम प्रकाश सिंह, शाश्वत सिंह, अजीत यादव, निशान्त भट्टख् धर्मेन्द्र कुमार, नवीन राय शामिल थे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya