श्रीराम मानव जीवन में आदर्श : अनुज कुमार झा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

लोक में राम राष्ट्रीय चित्रकार शिविर का हुआ आयोजन

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के श्रीराम शोध-पीठ में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली, सस्कार भारती एवं नैमिषारण्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लोक में राम विषय पर राष्ट्रीय चित्रकार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी अनुज झा एवं विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल ने किया। उद्घाटन सत्र को संबेधित करते हुए जिलाधिकारी अनुज झा ने कहा कि भगवान राम सभी में व्याप्त है। सभी मॉ अपने बच्चे के अन्दर भगवान राम की छवि देखती है। भगवान श्रीराम की क्या जीवन यात्रा रही है इसको इस कार्यशाला के माध्यम से वृहद रूप में देखने को मिलेगा। श्रीराम सभी के जीवन में एक आदर्श छवि के रूप में स्थापित है। इसे बनाये रखना बहुत जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान राम का मिथिला से विशेष सम्बन्ध रहा है। वहां की स्त्रियां अपने पति के अन्दर भगवान राम की छवि देखती है। हम सभी का दायित्व बनता है कि भगवान राम के आदर्शों को अपनाये। प्रति कुलपति प्रो0 एस0एन0 शुक्ल ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला विश्वविद्यालय के लिए पहला अवसर है इसमें राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर के चित्रकार आये है। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का पल है। धार्मिक नगरी अयोध्या की संस्कृति को आज आपके माध्यम से संजोने का कार्य हो रहा है। निश्चय ही यह अविस्मरणीय रहेगा। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली के क्षेत्रीय केन्द्र के सचिव डॉ0 देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि यह कार्यशाला लोक में राम विषय पर आज 05 मार्च, 2020 तक श्रीराम शोध-पीठ में राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय चित्रकारों द्वारा की जायेगी। इस संस्था की स्थापना 1958 में की गई थी। संस्था के द्वारा चित्रकारों को अपनी अभिव्यक्ति को प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने बताया कि अयोध्या नगरीवासियों के लिए कलाकारों द्वारा बनाये गये कैनवास को दिनांक 05 देखने के लिए उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम के शुभारम्भ में लगभग विभिन्न प्रांतों के चित्रकारों को जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं प्रतिकुलपति ने भी कैनवास पर चित्रकारी की। कार्यशाला में प्रो0 अशोक शुक्ल, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, इं0 रमेश मिश्र, इं0 परिमल त्रिपाठी, डॉ0 संजीत पाण्डेय, जनसम्पर्क अधिकारी आशीष मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya