श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का हुआ शुभारम्भ

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– हिन्दू ही नहीं मुस्लिमों ने भी खोला मन्दिर के लिए खजाना

अयोध्या। जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जन सहयोग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से रामनगरी में निधि समर्पण अभियान समारोह पूर्वक शुरू किया गया जो 42 दिन पूरे देश मे चलेगा। अयोध्या के मैत्रीमंडप में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा, अयोध्या से भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने दीप प्रज्वलन कर अभियान प्रारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मंदिर निर्माण के साथ राम मंदिर इतिहास को भी देश के लोगों तक पहुंचाए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के साथ साधु-संतों ने भी हिस्सा लिया। ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने अभियान के प्रारंभ में निजी तौर पर 51 हजार रुपयेर का चेक देकर शुरुआत की। वहीं राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संचालित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भी चंदा दिया। मंच की सदस्य दंपत्ति डॉ तारिक शाह व चांदनी शाह बानो ने शहर के मैत्री मंडप पर पहुंचकर सांसद लल्लू सिंह के मौजूदगी में 11 हजार रुपये का चेक सौंपा। जिसके बाद उन्हें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से रसीद दी गई। राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चला रही है जिसमें मुस्लिम मंच ने भी अपना सहयोग दिया।

27 फरवरी तक चलेगा निधि समर्पण अभियान : डा. अनिल मिश्र

-राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि यह अभियान आगामी 27 फरवरी तक चलेगा। 42 दिन लगातार चलने वाले इस अभियान में कार्यकर्ता 5 लाख गांव के 60 करोड़ लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए संपर्क करेंगे। अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि कार्यक्रम की शुरुआत मकर संक्रांति से हो गई है।. जनपद में 400 स्थानों से टोलियों ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह शुरू कर दिया है। इसके लिए कई जगह कार्यालय खोला जा रहा है। अयोध्या के चौक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के समर्पण निधि कार्यालय का पूजन व उद्घाटन ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने किया है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि अभियान में कार्यकर्ता पांच लाख गांव के 60 करोड़ लोगों यह समर्पण निधि 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन के तौर प्राप्त करेंगे। कार्यकर्ता जगह-जगह संपर्क कर यह कूपन देंगे और लोगों से वे कूपन की राशि प्राप्त करेंगे।उन्हें मंदिर माडल का चित्र भी देंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि लोग इतने उत्साहित है कि बाहर से अयोध्या दर्शन के लिए आए श्रद्धालु ने महानगर कार्यकर्ता को तुरंत एक लाख का चेक समर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि मंदिर के लिए कारसेवा की तरह लोग समर्पण अभियान को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के संस्कारों में ही सेवा भाव निहित : लल्लू सिंह

ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया गया निधि समपर्ण अभियान

-जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में भी राम मन्दिर निर्माण के लिए निधि समपर्ण अभियान चलाया गया। सोहावल तहसील क्षेत्र में श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के कार्यालय का उद्घाटन समारोह हवन श्री राम नाम संकीर्तन के साथ उत्साह पूर्वक रेलवे क्रॉसिंग सोहावल हनुमान गढ़ी मंदिर में किया गया। आज मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हुई जिसमें भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव ने 21000 रूपये कप्तान तिवारी सहसंयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा अवध क्षेत्र ने 11111 बैजनाथ तिवारी 11000, अखिलेश मिश्रा निधि प्रमुख सोहावल 5100, राजेश तिवारी प्रधान बैदरापुर 5100,धन्ना सिंह खिरौनी 2100 राजवंश पासी 2100,अजय सिंह 2100 अनिल सिंह कुंदुरखा खुर्द 2100 शारदा प्रसाद तिवारी देवई 2100 आदि ने 68000 का दान राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण किया। समारोह की अध्यक्षता हनुमान गढ़ी के महंत जी ने किया।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, जिला पंचायत सदस्य मिंटू सिंह, धर्मवीर सिंह चौहान, पुष्कर तिवारी,अभियान , सह अभियान प्रमुख मालेन्द्र तिवारी सह निधी प्रमुख प्रवीण सिंह मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी जगदंबा मिश्रा, भूपेंद्र सिंह बल्ले, पंकज मिश्रा,विनय तिवारी,बब्लू सिंह,अभी शुक्ला,राज कुमार त्यागी आदि सहित संख्या में राम भक्त मौजूद रहे। बीकापुर क्षेत्र में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को बीकापुर तहसील मुख्यालय के निकट सत्य शिव मंदिर के बगल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह व संचालन खंड अभियान पालक अरविंद द्विवेदी ने किया कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि कुमारगंज कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बृजेंद्र सिंह रहे उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्र से अधिक से अधिक लोग अपना सहयोग समर्पण करें और मंदिर निर्माण में आम जनमानस को जोड़ें और आमजन अपनी भागीदारी करते हुए दूसरों को भी शामिल करें इसके अलावा प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से प्रांतीय अभियान पालक राजकिशोर व विभाग प्रचारक संजय ने प्रमुख वक्ता के रूप में मंदिर निर्माण में समर्पण कर रहे लोगों के सहयोग को सराहा और शुभकामनाएं प्रदान की इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बीकापुर खंड से सुनील राजपूत (अंजनी फाउंडेशन)ने एक लाख की समर्पण राशि, राम कुबेर जी ने 21000 दिग्विजय सिंह 21,000 गौरव पांडे 21000 मदन गुप्ता 21000 चंद्र प्रकाश सोनी 11021 अनिल कुमार सिंह 11,000 शिव कुमार सिंह 11000 संजय दुबे 11000 विजय बहादुर तिवारी 5100 राममूर्ति सिंह 5100, नन्द किशोर सिंह (भाजपा मंडल अध्यक्ष चौरे बाजार) 5100 रामकुमार बारी (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष) 5100 की समर्पण राशि मंदिर निर्माण निधि में अर्पित किया।
मिल्कीपुर क्षेत्र में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत मिल्कीपुर ब्लाक क्षेत्र के खंड कार्यालय का उद्घाटन विधायक गोरखनाथ बाबा द्वारा पूजन अर्चन एवं विधि विधान के साथ किया गया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने मंदिर निर्माण में 5 लाख 1 हजार रुपए सहयोग राशि के रूप में दिए जाने की घोषणा भी की। उद्घाटन समारोह के पहले ही दिन मौजूद दानवीरों की ओर से 15 लाख रुपए मंदिर निर्माण हेतु सहयोग के तौर पर प्राप्त हुए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए 15 लाख रुपए का त्वरित सहयोग मंदिर निर्माण हेतु प्रदान किया जिसमें मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा द्वारा 5 लाख एक हजार रुपए भाजपा नेता शत्रुघ्न पांडे की ओर से एक लाख रुपए जिला पंचायत अध्यक्ष श्वेता सिंह के प्रतिनिधि विमल कुमार सिंह राजू की ओर से एक लाख रुपए भाजपा नेता राम सजीवन मिश्र द्वारा 51 हजारों रुपए एवं गोकुला निवासी प्रवासी भारतीय वैज्ञानिक डॉ हरि प्रताप सिंह की ओर से 51 हजार रुपए धन राशि प्रदान की गई इसके अलावा 21 हजार रुपए का सहयोग देने वालों में भाजपा नेता विनोद सिंह राजेपुर, चन्द्रभान यादव, शंभू सिंह आरती प्रियदर्शी, डॉ आलोक मिश्रा, महेश ओझा, विवेक पांडे बब्बू सहित डेढ़ दर्जन शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष तिवारी, शीतला बाजपेई, जनार्दन मौर्य, राजेश सिंह, पवन सिंह, आसुतोष सिंह आशु, अंशुमान सिंह, रमेश प्रताप सिंह, विजय सिंह, सुनील तिवारी, दिलीप मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya