श्रीराम एयरपोर्ट के एयर स्ट्रिप व रेसा का कार्य पूर्ण, डीएम ने किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

इसी कैलेंडर वर्ष में प्रारम्भ होगा एयरपोर्ट का संचालन


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक एयरपोर्ट ने बताया कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के तीनों हेतु भूमि अर्जन का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष भूमि के अर्जन का भी कार्य 15 जुलाई 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि फेज-वन के एयर स्ट्रिप एवं रेसा का सम्पूर्ण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फेज-वन में ही नाइट लैंडिंग एवं कैट-वन का कार्य भी तीव्र गति से हो रहा है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। इसी के साथ ही टर्मिनल बिल्डिंग का कार्य भी आगामी दो माह के अंदर पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के संचालन ही लाइसेंसिंग प्रक्रिया संबंधी कार्य भी चल रहा है, इसी कैलेंडर वर्ष में ही एयरपोर्ट का संचालन प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि फेज-वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

जिलाधिकारी ने इस दौरान टर्मिनल बिल्डिंग, एप्रन एवं रन वे का भौतिक निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामकुमार पांडेय सहित संबंधित कानूनगो एवं लेखपाल भी उपस्थित रहे।

 

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya