पिस्टल चेक करते समय चली गोली, होमगार्ड और वकील घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– जिला चिकित्सालय कराया गया भर्ती

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या में पिस्टल  चेक करते समय गोली चल जाने से एक होमगार्ड और वकील घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक हेडकांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिला अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत स्थित बताई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली अयोध्या के माल खाने में चार्ज स्थानांतरण के दौरान गोली चलने का मामला सामने आया दीवान के ट्रांसफर के बाद दूसरे दीवान को चार्ज दिया जा रहा था। इस दौरान पिस्टल चेक करते समय गोली चल गई। गोली वकील बदरुदुजा निवासी शाहजहांपुर के कमर को छूते हुए होमगार्ड सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी खंडासा कान के पास से गुजर गई। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  वकील बदरुदुजा किसी केस की पैरवी करने कोतवाली में पहुंचे थे। इधर, मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी प्रशांत वर्मा ने लापरवाह हेड कांस्टेबल रमापति राम को सस्पेंड कर दिया है।

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में जगदीशपुर विधायक का हुआ सम्मान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya