अवध विवि की शिवांगी ने नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनीवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता कास्यं पदक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कुलपति सहित अधिकारियों, शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी

अयोध्या। पंजाब के लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालन्धर में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर अवध विश्वविद्यालय की शिवांगी सिंह ने 87-प्लस किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इसी के साथ ही शिवांगी ने ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया।

महिला खिलाड़ी के कास्यं पदक जीतने पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट जोन इन्टर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह उनकी खेल प्रति मेहनत व समर्पण का परिणाम है। अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बनेगी। वहीं विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल में निरन्तर अभ्यास जरूरी है। शिवांगी ने पदक जीतकर सिद्ध किया।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि कुलपति के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ला, कुलसचिव उमानाथ, मुख्य नियंता प्रो. एस.एस. मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति त्रिपाठी, पूर्व प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जनमेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य, कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, क्रीड़ा उप सचिव डॉ. अनुराग पाण्डेय, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनीष सिंह, प्रो.प्रवीन सिंह, प्रो. सन्तोष गौड़, डॉ. नागेंद्र सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, डॉ. दुष्यंत सिंह, डॉ.अनिल मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. त्रिलोकी यादव, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. सतीश श्रीवास्तव, शिव कुमार सिंह सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya