शिक्षक पदोन्नति प्रकिया मे आयी तेजी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

 

बीएसए ने शिक्षकों की वरिष्ठता सूची 3 अप्रैल तक संशोधित करने का दिया निर्देश

फैजाबाद। शासन की हरी झंडी मिलने पर पदोन्नति प्रकिया मे तेजी आ गयी है। उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने शिक्षको की वरिष्ठता सूची तीन अप्रैल तक संशोधित करने हेतु निर्देश जारी किया है। संगठन ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रान्तीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए बी0एस0ए0 का स्वागत किया है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ अरसे से शिक्षकों के पदोन्नति की मांग कर रहा था। इस हेतु प्रान्तीय अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा एवं जनपद के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर शासन से पदोन्नति की मांग की थी। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर संगठन ने आन्दोलन किये जाने का भी निर्णय लिया था। विगत 28 अपै्रल को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद् ने अपने पत्रांक बे0शि0प0/23365-534/2017-18 के द्वारा पदोन्नति किये जाने का निर्देश जारी किया गया। संगठन ने बी0एस0ए0 को अपनी मांगो की याद दिलाते हुए पदोन्नति किये जाने की मांग दोहराई, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को 3 अप्रैल तक शिक्षको की अनंतिम वरिष्ठता सूची संशोधित कर करने का निर्देश जारी किया है। जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी जिला मंत्री अजीत सिंह ने प्रान्तीय नेतृत्व एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पदोन्नति हेतु शासन में प्रयास किये जाने के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिला कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र भारती, अजय सिंह, सन्तोष यादव, महेन्द्र यादव, राजेश दूबे, रामगोपाल यादव, पंकज पाण्डेय, सत्येन्द्र गुप्ता, अनिल सिंह, अविनाश पाण्डेय, शैलेन्द्र वर्मा, एहतेशाम खाँ शिब्बू, जयहिन्द सिंह विजय यादव, योगेश्वर सिंह, भगौती गुप्ता, सन्तोष सिंह, भगौती यादव, रविन्द्र गौतम, श्रीलाल राव, समीर सिंह सत्येन्द्र पाल सिंह, आशुतोष त्रिपाठी, उद्धवश्याम तिवारी, राकेश तिवारी अमरनाथ वर्मा रामकृष्ण त्रिपाठी, पे्रमलता गुप्ता, राजनारायण सिंह, देवरनारायण, मो0 शाहिद, संन्तोष द्विवेदी अनूप मिश्र, आदि ने बी0एस0ए0 द्वारा पदोन्नति हेतु त्वरित कार्यवाही करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya