राज्य सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार को किया गया सम्मानित
[su_frame]शपथ ग्रहण समारोह में जायसवाल समाज का हुआ जमावड़ा[/su_frame]
अयोध्या-फैजाबाद। समाज की एकजुटता ही समाज की प्रगतिशीलता का दर्पण है,आज जायसवाल समाज विकास की ओर बढ़ चुका है, जो हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है। उक्त उद्गार स्थानीय मानस भवन अयोध्या से
उ0प्र0 जायसवाल समाज (सर्ववर्गीय) महासभा के प्रान्तीय शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप भाई जायसवाल ने कही। वहीं समारोह को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 सरकार की बेसिक शिक्षा
मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि किसी भी समाज की पहचान उस समाज के शैक्षिक स्तर से होता है। हमें गर्व है कि आज जायसवाल समाज के युवाओं ने कई शैक्षिक प्रतियोगिताओं में अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। समारोह को सम्बोधित करते हुए समाज के नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने कहा कि हमारे समाज ने आज मुझ पर जो भरोसा किया है मेरी हर सम्भव कोशिश रहेगी कि मैं समाज के विश्वास पर खरा उतरूँगा। समारोह को अजय जायसवाल
कार्यकारी अध्यक्ष, सांसद संजय जायसवाल, गोरखपुर मेयर सीताराम जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, सांसदसंजय जी तथा मेयर गोरखपुर ने समाज का ध्वज कार्यक्रम स्थल पर फहराया। उसके बाद भगवान सहस्त्रबाहु जी महराज के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेशपदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में युवा
प्रदेश पदाधिकारियों ने युवा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल के नेतृत्व में तथा महिला टीम ने अपने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल केनेतृत्व में शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार को कार्यक्रम के सह स्वागताध्यक्ष मनोज जायसवाल, सरोज जायसवाल, पुष्कर जायसवाल, नीरज जायसवाल, राकेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल,अमीरचन्द्र जायसवाल, प्रभुनाथ जायसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल संचालन अटल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर अंजू चौधरी नागपुर के संतोष जायसवाल, श्रीमती अर्चना जायसवाल इन्दौर, लालचन्द्र गुप्ता मुम्बई,शिवचरन हाण्डा जयपुर, पारसनाथ साव दिल्ली, श्रीमती माया राजस्थान, शिवकुमार जायसवाल कानपुर, टी0एन0 खुबेले, कपिल जायसवाल, श्रीमती रेखा
जायसवाल, राजीव साव मध्य प्रदेश, भागीरथ पचेरीवाला भी मंच पर विराजमान रहे। कार्यक्रम में समाज के वयोवृद्ध समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष वैश्य विनोद जायसवाल के नेतृत्व में ज्ञानेश्वर जायसवाल, विनोद जायसवाल, अशोक जायसवाल, शैलेष जायसवाल, शरद जायसवाल, गगन जायसवाल, नीतेश जायसवाल, विनोद जायसवाल, आशीष जायसवाल, अन्नू जायसवाल, दीपक जायसवाल, उमेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, मुकेश जायसवाल, रत्नेश जायसवाल, शक्ति जायसवाल, राजदेव गुप्ता, मुरारी लालजायसवाल, हेमन्त जायसवाल, केशव बिगुलर तथा अनुराग जायसवाल, ओम प्रकाश भोजवाल, राजेन्द्र गुप्ता आदि सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।