in

गंभीर रूप से झुलसी महिला ने जलाने का लगाया आरोप

मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया बयान

अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिरौली झाम में बुधवार को संदिग्ध अवस्था में गम्भीर रूप से जली 35 वर्षीय गायत्री पत्नी रामदीन का बयान जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया। महिला ने परिवारीजनों पर मारने पीटने और मिट्टी का तेल डालकर जला देने का गम्भीर आरोप लगाया है। 98 प्रतिशत झुलसी गायत्री ने मजिस्ट्रेट को बताया कि उसकी सास लीलावती, ससुर राम अवतार, देवर रामजी, देवरानी रेखा ने पहले कमरे में बंदकर उसे पीटा उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। जगधरपुर जनपद अमेठी निवासी नैतू ने अपनी पुत्री गायत्री को दहेज के लिए उत्पीड़ित करने और जलाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़े  भारतीय सेना से प्रेरित होकर देश की रक्षा का ले संकल्पः प्रो. प्रतिभा गोयल

What do you think?

Written by Next Khabar Team

Comments are closed.To enable, click "Edit Post" page on top WP admin bar, find "Discussion" metabox and check "Allow comments" in it.

152 Comments

आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधायक ने किया उद्घाटन

अयोध्या पर्व में शामिल होने के लिए रवाना हुआ जत्था