अयोध्या। कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए चलाए जा रहे सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के पांचवें दिन अजय कुमार लल्लू महारसोई कमला नेहरू भवन से भोजन पैकेट वितरण हेतु जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव व महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर की अगुवाई में भोजन के पैकेट वितरित किए गए। प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि अयोध्या के नया घाट बाईपास हनुमान गुफा के किनारे रहने वाले जरूरतमंदों, कुष्ठ आश्रम सरयू नगर,श्री संत कुष्ठ आश्रम नया घाट व कांग्रेस कार्यालय के समक्ष लगभग 2000 लोगों में भोजन पैकेट वितरण किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अजय कुमार लल्लू के बढ़ते प्रभाव को बर्दाश्त नहीं कर सकी उन्हें फर्जी तरीके से जेल भेज दिया कांग्रेसजन श्री लल्लू की रिहाई की मांग जनसेवा के जरिए करते रहेंगे।महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों जरूरतमंदों की सेवा को तत्पर रहती है आज प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए इसीलिए सेवा को अपना आधार बनाया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व/जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,उग्रसेन मिश्रा,पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र मणि पाण्डेय,सेवादल जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता,विजय पाण्डेय,धर्मवीर दूबे,उमेश उपाध्याय,अब्दुल हकीम,श्रीनिवास पोद्दार,संदीप यादव रिशु,व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किशोरी रमण अग्रवाल,डॉक्टर कमलेश यादव,नीरज यादव,अमरजीत रावत,रामचरित्र मौर्या,अनंत राम सिंह,वीरेंद्र सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.